सिकंदरपुर में कोरोना कर्फ्यू में खुल गईं थीं दुकानें, पुलिस के पहुंचने पर मचा हड़कंप

सिकंदरपुर, बलिया. कोरोना कार्फ्यू के दौरान सिकंदरपुर बाजार में गुरुवार को दुकानों के खुले होने की शिकायत मिलने पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा दलबल अचानक बाजार में पहुंच गए. उनके बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति मच गई तथा दुकानदार जल्दी-जल्दी अपनी दुकानों को बंद करने लगे.
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने तत्काल दुकानदारों को निर्देश दिया कि यदि वे नहीं मानते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वहीं कुछ मेडिकल स्टोर की दुकानों के सामने ज्यादा भीड़ देखकर वह दुकानदारों पर भड़क गए तथा दुकानदारों को सोशल डिस्टेंस के अनुसार दवा देने की लिए निर्देशित किया.
(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE