बाइक के धक्के से छात्रा घायल

सिकंदरपुर(बलिया)। बलिया मार्ग पर बहेरी चट्टी के समीप स्कूल से पढ़कर घर जा रही छात्रा को बुलेट ने धक्का मार दिया. जिससे वह वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. जेठवार गांव निवासी सारिका (17) पुत्री रामचंद्र यादव रोज की भातिं शुक्रवार दोपहर छुट्टी होने पर स्कूल से अपने घर जा रही थी कि वह ज्यों ही बहेरी चट्टी के समीप पहुंची सड़क पार करते समय बलिया की तरफ से तेज गति से आ रहे बुलेट ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह वहीं गिर कर गंभीर घायल हो गई. धक्का मारने के बाद बुलेट चालक बुलेट लेकर फरार हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE