बांसडीह में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, जागरूकता रैली निकाली

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. आज एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का आगाज हो गया है और प्रथम दिन बुधवार को बांसडीह शिक्षा खंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को जूनियर हाईस्कूल मैदान से उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी एवं खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

रैली कचहरी चौराहा होते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाले नारे लगाए, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया।

रैली के उपरांत नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा बच्चों को किताबें, पेंसिल आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। वहीं नवप्रवेशी बच्चों का शिक्षकों द्वारा टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

कार्यक्रम में एहसानुल हक, घनश्याम चौबे, हरिराम सिंह, राजू कुमार सिंह, सुरेश वर्मा, ओंकारनाथ पाण्डेय, सुनंदा मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव, बंदना गुप्ता, सुमित्रा यादव सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.