साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों के बीच बंटे कंबल

गाजीपुुर। माता कमली देवी फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जंगीपुर क्षेत्र के चक साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों को ठंड से राहत दिलाने के मकसद से कम्‍बल वितरण किया गया.

फाउंडेशन के प्रबंधक संजय सिह यादव ने बताया कि रविवार को 200 जरूरतमंदों में कम्बल वितरिेत किये गये. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्य हर वर्ष किया जाएगा. उन्‍होंने गरीब परिवारो की शादियों में भी मदद का  भरोसा दिलाया. इस दौरान संस्था के तमाम पदाधिकारियों संग स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE