Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • होत फजीरे घर में घुसकर साड़ी व्यापारी को मारी गोली, पत्नी संग भी मारपीट
  • ब्रेकिंग न्यूज

होत फजीरे घर में घुसकर साड़ी व्यापारी को मारी गोली, पत्नी संग भी मारपीट

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान के मुताबिक यह पता चला है कि सुशील की किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी. उसकी हत्या किसने और क्यों की है. इन सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा.
News Desk 2 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
gun

वाराणसी। गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के तीन बजे के करीब घर में घुसकर एक साड़ी व्‍यापारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गयी. वहीं, व्यवसायी की पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रभाकर राय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने मीडिया को बताया कि सुशील गुप्ता (45 वर्ष) सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पाठक की चकिया हसनपुर निवासी था. गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित सैदपुर बाजार में यूनियन बैंक की शाखा के बगल में उसकी साड़ी की दुकान है. रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी सुशील दुकान बंदकर यूनियन बैंक के ऊपरी मंजिल पर अपने किराए के मकान में गया. सुशील पेशे से साड़ी का व्यापार करता था.

सुशील खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था. करीब तीन बजे भोर में चैनल गेट का ताला तोड़कर हेलमेट पहने दो सशस्त्र बदमाश ऊपरी मंजिल के कमरे में दाखिल हुए. उनके आते ही सुशील की पत्नी रेशमा की नींद खुल गई. अभी वह कुछ सगमझ पाती बदमाशों ने उसके सिर पर किसी नुकीले वस्तु से प्रहार कर दिए.

उसके घायल होते ही पति सुशील भी जग गया और बदमाशों से भिड़ गया. इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए. इसके बाद पत्नी ने तत्काल घटना की जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी. पत्नी के मुताबिक शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाश आये थे. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी सिटी प्रदीप कुमार सहित क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल की जांच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान के मुताबिक यह पता चला है कि सुशील की किसी से भी कोई रंजिश नहीं थी. उसकी हत्या किसने और क्यों की है. इन सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा.

Related

Tags: एसपी गाजीपुर पुलिस व्यापारी सैदपुर हत्या

Post navigation

Previous: नीलगाय से टकराई बाइक, तीन घायल
Next: बलिया के विधायक के बैंक खाते सीज

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.