

बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज बुधवार को समय 04ः30 बजे, समस्त सम्मानित पीठासीन अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी जिसका संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा के द्वारा किया गया.
उक्त बैठक में दिनांक 11/02/2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त पीठासीन अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11.02.2023 को, अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हांकित किये गये वादों की सूची यथासम्भव शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें.उक्त बैठक में हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया, महेश चन्द वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जनपद न्यायाधीश, गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-8 (पोक्सो एक्ट) ओमकार शुक्ला विशेष न्यायाधीश (गैगेस्टर एक्ट)/अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-5ओम प्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0 7 (एन0डी0पी0एस0 एक्ट), अरूण कुमार-तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-4, प्रशान्त बिलगैया अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम, विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।, नरेन्द्र पाल राणा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिश चन्द्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुरेन्द्र प्रसाद सिविल जज सी0डि0 बलिया, सुश्री शाम्भवी यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सर्वेश कुमार मिश्र अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्रीमती कविता कुमारी सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, विराट मणि त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट, आशीष थिरानिया सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी,राजीव रंजन मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, धम्म कुमार सिद्धार्थ अपर सिविल जज (जू0डि0) रसडा, प्रवीण कुमार प्रियदर्शी अपर सिविल जज (जू0डि0), धर्मेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी., एवं अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया उपस्थित रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
