बलिया को फोर लेन के साथ फ्लाई ओवर भी

नरेंद्र मोदी सरकार ने गाजीपुर-हाजीपुर राजमार्ग (एनएच-31) को भी फोर लेन बनाने की मंजूरी दी है. इस कार्य को शुरू करने की कवायद भी शुरू हो गई है. आठ सितंबर को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बलिया पहुंच रहे हैं. जिले के सांसद भरत सिंह ने यह जानकारी दी.

बांकेलाल का भावपूर्ण स्मरण

सुखपुरा इण्टर कॉलेज के पूर्व कोषाध्यक्ष बांकेलाल की पहली पुण्य तिथि डॉ. दीनानाथ ओझा के निवास पर शनिवार को मनाई गई. पुण्यतिथि मे शामिल लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

मवेशी लदीं गाड़ियां पकड़ी गईं, तीन गिरफ्तार

सिकंदरपुर और रसड़ा थाना क्षेत्र में मवेशियों लदे वाहन पकड़े गए, पुलिस ने इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सिकंदरपुर के नवरतनपुर में भागते समय पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के एक मवेशी की मौत भी हो गई.

चिकित्सा शिविरों में हुआ बाढ़ पीड़ितों का उपचार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीबी मिश्र के सौजन्य से रविवार को पाण्डेयपुर ढ़ाला पर होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया. इसी क्रम में चांद दियर बाढ़ विभाग के डाक बंगले में समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

शोभाछपरा में सर्पदंश से महिला की मौत

शोभाछपरा गांव मे शनिवार की रात शौच के लिए गई मंजू देवी (46) स्व. श्रीराम सिह को सांप ने काट लिया. उन्हें उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनबरसा ले जाया गया.

सपाइयों की बैठक में घर के भेदियों के कान उमेठे गए

बैरिया सपा कार्यालय पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मासिक बैठक हुयी. इस मौके पर मिशन 2017 के तहत बैरिया विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने वाले बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया.

ताला तोड़कर हनुमान मन्दिर में चोरी

बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद पशु मेला परिसर में स्थित गोंड मठ हनुमान मन्दिर का ताला तोड़ कर रविवार की रात साउंड मशीन, बैट्री, माइक व स्टेबलाइजर चोर चुरा ले गए.

रौराचवर में जमकर चटकीं लाठियां, दर्जन भर जख्मी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रौराचवर गांव में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. दोनों पक्षों में जम कर चले लाठी-डंडों में तीन महिलाओं समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए.

सड़क जाम करने पर पूर्व विधायक समेत 8 पर रिपोर्ट

रसड़ा कोतवाली पुलिस ने संवरा चट्टी पर शुक्रवार की रात सड़क जाम करने के आरोप में पूर्व विधायक अनिल कुमार समेत 8 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.

बहू को छेड़ा, सास ने विरोध किया तो धुन दिया

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर में रविवार की सुबह छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने दो महिलाओं की धुनाई कर दी. घायल महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया.

समता मूलक समाज के पैरोकार थे संत गणिनाथ

छुआछुत भेदभाव मिटाकर समता मूलक समाज बनाने के लिए संत गणिनाथ जीवन प्रयंच कार्य करते रहे. उपर्युक्त उद्गार शनिवार को गणिनाथ मंदिर में आयोजित पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मद्देशिया कान्दू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार मद्देशिया ने कही.

हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका प्रशान्त भूषण का पुतला

हिंदू युवा वाहिनी ने रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत भूषण का पाकिस्तान के संदर्भ में दिए गए बयान के विरोध में पुतला फूंका.

सड़क का मनाया जन्मदिन, विरोध की स्टाइल

छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक उर्फ रानू पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने चित्तू पांडेय चौराहे पर पूजा पाठ किया तथा केक काटकर सड़कों का जन्मदिन मनाया.

छज्जा गिरने से मजदूर की मौत

साकेतपुरी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा रविवार को दोपहर में टूट कर गिर पड़ा. शटरिंग खोलने के दौरान हुए इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए. इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

चारपहिया वाहनों से काली फिल्म उतारी

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर रविवार को सारे पुलिस अधिकारी सड़कों पर थे. सीओ केसी सिंह के नेतृत्व में सभी चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई तथा काली फिल्म उतरवाई गई.

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया. जापलिनगंज के साहू भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रयाग चौहान तथा संचालन विनोद वर्मा ने किया.

चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

श्रीनिवास मिश्रा को बैरिया, जमाल आलम को फेफना, सुनील कुमार मौर्या को सिकंदरपुर, रामअवध वर्मा को बलिया, वीरेंद्र यादव को रसड़ा विजय शंकर यादव को बिल्थरारोड तथा छितेश्वर यादव को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

रंग लाई भगवान पाठक की जद्दोजहद, रिपोर्ट दर्ज

शनिवार की सुबह बरवा गांव में लाठी-डंडे से पीटकर गोवर्धन शर्मा की हत्या के बाद सिकंदरपुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने तथा हत्यारोपी के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवान पाठक आज पूरे फॉर्म में दिखे.

हालपुर में बिजली विभाग का कैंप कल

विद्युत विभाग द्वारा आगामी पांच सितम्बर को क्षेत्र के हालपुर गांव में कैम्प लगाया जायेगा. जिसमे उपभोक्ताओं का बकाया बिल जमा व बिल दुरुस्त भी किया जाएगा.