असीमीत जमीनी जानकारी, सपाट शैली व अलौकिक इल्म ने तब के ‘लोकगायक’ भिखारी ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय उंचाई दी. अति सामान्य इस व्यक्ति की लोक समझ, शोध प्रबंधों का साधन बन गई. भोजपुरी के प्रतीक भिखारी ठाकुर अपनी प्रासंगिक रचनाधर्मिता के कारण भारतीय लोक साहित्य में ही नहीं, सात समुंदर पार मारीशस, फीजी, सूरीनाम जैसे देशों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं.
बहरियाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत बबुरा गांव में 13 दिसंबर को मिले अज्ञात के शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक की पहचान भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के ऐमावंशी गांव निवासी प्रमोद सिंह उर्फ सोनू पुत्र श्याम नारायण सिंह के रूप में हुई है. प्रमोद की बडी ही नृंशस तरीके से हत्या कर के शव को बबुरा गांव के पास फेंक दिया गया था.
संसद सत्र न चलने देना वर्तमान राजनीति के पतन का उदाहरण हैं. सरकार कानूनी ढंग से भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन की समस्या को खत्म कर रही है तो कई विपक्षी दल भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं. देश की रक्षा के लिए सैनिक बहादुरी के साथ लड़ रहे हैं तो विपक्ष उनकी बहादुरी का हिसाब मांग रहा है. ये बयान केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में दिया.
भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा पर शनिवार को पैसा निकालने गए युवक पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया. पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से भड़के पुरुषों व महिलाओं ने पुलिस चौकी सीयर का घेराव कर जमकर हंगामा किया. नतीजतन भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर ले जाया गया. वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 90 वर्षों से मां भारती की सेवा में 77 पर हैं. संघ के जिला प्रचार प्रमुख अरुण कुमार मही ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक अपनी कार्यपद्धति से समाज में अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं. सेवक सेवा के बल पर बिना किसी मान प्रतिष्ठा के बिना किसी स्वार्थ के भारतीय संस्कृत की रक्षा हेतु अग्रसर हैं.
मेरा लक्ष्य अपने क्षेत्र का समुचित विकास करना है. मैं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के नक्शे पर सबसे ऊपर देखना चाहता हूं. इसके लिए मैं लगातार कार्य कर रहा हूं. विकास की कड़ी में मेरा अगला कदम गावों में पक्की नालियों एवं सड़को का निर्माण कराना है. मैं यदि किसी को कुछ दे नहीं सकता तो किसी से कुछ लूंगा भी नहीं, लेकिन क्षेत्र की जनता के आदर सम्मान में कमी नहीं आने दूंगा. उक्त उद्गार रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के है.
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में विद्यालय का नौवीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने मशाल जलाकर किया. प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
नोटबन्दी से परेशान आमजन का धैर्य अब जबाब देने लगा है. बैंकों से पैसे न मिलने की समस्या से दो चार हो रहे लोग अब मजबूरन सड़क पर उतर रहे हैं. ताजा मामला भारतीय स्टेट बैंक का है, जहां आरबीआई द्वारा पैसे न मिलने के कारण बैंक का ताला ही नहीं खुला. इससे नाराज ग्राहकों ने नगरा-बेल्थरारोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.
बांसडीह के समाज सेवी रहे सेठ राधा कृष्ण की पंद्रहवी पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई . श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी व विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सनातन पांडेय रहे. सर्व प्रथम दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सेठ राधा कृष्ण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया.
