स्व. बद्री सिंह सेवा संथान द्वारा बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एकत्रित 21 जोड़े एक दूजे के हो गए.
सिकंदरपुर थानान्तर्गत नवानगर गांव में आज पुलिस बल के साथ कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापा मार 110 लीटर कच्ची शराब के साथ मोहमद सफीक और मोती तुरहा नामक दो आरोपी पकडे गए.
सतीश चंद्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामअवतार ओझा को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए केरल स्थित त्रिवेंद्रम के सेंटर फॉर इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सन 2014 का नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट इंफॉर्मेशन साइंटिस्ट का अवार्ड दिया गया है.
बुधवार की रात में नहर से पानी पटवन के दौरान दो पक्षों में चटकीं लठियां. इस वारदात में 60 वर्षीय गंगा दयाल गम्भीर रूप से घायल हो गए. यह मामला कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र ग्राम सभा नसीर पुर मठ का है.
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटिंग को लेकर प्रायः बात उठती है कि वोटर ने अपनी पसंद के उम्मीदवार के निशान पर बटन दबाया, लेकिन उसका वह वोट किसी विशेष उम्मीदवार के खाते में गया.
आमिर खान की प्रेरणादायी फिल्म दंगल में प्रसिद्ध रेसलर गीता फोगाट के बपचन की भूमिका निभाने वाली कश्मीरी बाला जायरा वसीम को कट्टरवादियों द्वारा दी जा रही धमकी से स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं कलाकारों में काफी रोष है.
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में नेहरू युवा मण्डल कथरिया द्वारा सागरपाली में आयोजित 03 दिवसीय ब्लाक स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तिम दिन का खेल फुटबाल प्रतियोगिता से प्रारम्भ हुआ.
वाराणसी से प्रकाशित दैनिक अखबार के रिपोर्टर अखिलेश कुमार की दादी जोना देवी पत्नी स्व. जीवन राम की 70 वर्ष की उम्र में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
बक्सर के मुफसिल थाना क्षेत्र के तुरूपचकिया गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी को सीने में गोली मार दी. परिजन आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल लेकर भागे, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लौवाडीह ग्राम में कथा व्यास आचार्य श्री हरि प्रकाश जी महाराज के द्वारा अति प्राचीन स्थान श्री राधा माधव धाम आश्रम तथा हरि ओम सेवा संस्थान के केन्द्रीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान शिव के रूद्राभिषेक द्वारा किया गया.
सहतवार के चेयरमैन रहे बद्रीनाथ सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर बद्री सिंह सेवा संस्थान द्वारा 19 जनवरी को आयोजित बड़े पोखरे पर कार्यक्रम मे 21 सुकन्याओं का वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह कराया जाएगा.
आरएन सिंह, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक ( उत्तर प्रदेश ) को सेवानिवृत्ति के बाद भारत सरकार ने एनएमसीजी ( नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा ) विभाग में सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है.
वामपंथी दल द्वारा पहली बार संयुक्त रूप से जनपक्ष घर वैकल्पिक नीतियों को लेकर इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ा जायेगा. उपर्युक्त उद्गार विधान सभा क्षेत्र इकाई के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के घोषित प्रत्यासी कामरेड सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.