दर्जा प्राप्त मंत्री सनातन पाण्डेय का सपा का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जनपद में प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया.
मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट के बसपा के पूर्व प्रत्याशी विनोद राय को पार्टी के साथ अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस बात की जानकारी बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू ने दी.
समाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए. बेल्थरा रोड (बलिया) सीट से गोरख पासवान, सोरांव (इलाहाबाद) से सत्यवीर मुन्ना और गोंडा से सूरज सिंह को सपा का टिकट.
सहतवार थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने शुक्रवार को बिजली के करेंट के चलते पूर्णवासी राम की मौत के लिए के स्थानीय लोग बिजली विभाग के कर्मचारियो को दोषी ठहरा रहे हैं.
सहतवार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन के 12 -30 बजे के क़रीब भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से पैसे निकालने के लिए लाइन मे खड़ा एक व्यक्ति बिजली की चपेट मे आने से गम्भीर रूप से झुलस गया.
मां त्रिपुरसुंदरी सेवा सदन रानीगंज में गणतंत्र दिवस को खास ढंग से मनाया गया. इस संस्था द्वारा लड़कियों और महिलाओं में मुफ्त सिलाई, अंग्रेजी स्पीकिंग, ब्यूटीशियन, पेंटिंग, मेहंदी, हस्तकला, गृह सज्जा आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्साह व देशभक्त के जज्बातों की धूम रही. जगह जगह ध्वजारोहण, राष्ट्र गान व विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया.
बहुजन समाज पार्टी में पुनर्वापसी कर व आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनने के बाद बैरिया विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे सुभाष यादव का अपने पैतृक गांव प्रथम आगमन पर जबरदस्त स्वागत किया गया.
प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, मुरलीछपरा के प्रांगण में बृहस्पतिवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रधानाध्यापक अतुल कुमार तिवारी द्वारा झण्डारोहण किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया.
स्पेशल टास्क फोर्स के तेज तर्रार अधिकारी व जनप्रिय पुलिस निरीक्षक विपिन राय के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा. उनकी उपलब्धियों के मद्देनजर गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया.
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार गोंडवाना के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन बलिया से देश में आर्थिक गणतंत्र व आर्थिक न्याय की स्थापना करने की मांग को लेकर रैली निकाली गयी.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. पी के सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.
रेवती नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी तथा निजी कार्यालयों/संस्थानों पर गुरुवार को 68 वें गणतंत्र पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तिरंगा फहराया गया.
गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग एक दर्जन छात्र,छात्राओं को प्रथम पुरस्कार स्वरूप साइकिल दिया गया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.