

सोनवानी में सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
बलिया. हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी मुन्ना यादव (48) पुत्र स्व जगन्नाथ यादव व व मनु पटवा (26) पुत्र राजेंद्र पटवा घर से खपडिया बाबा आश्रम स्थल पर जाने के लिए निकले थे.
बैरिया थाना क्षेत्र के पान्डेपुर चीमनी ढाला के पास आमने सामने मोटरसाइकिल टकराजाने से मुन्ना और मनु को गम्भीर चोट आई. ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
परिजन उन्हें लेकर बलिया जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मुन्ना यादव की मौत हो गई. मनु पटवा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
