

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. शहर से सटे जीराबस्ती स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानपुर निवासी कुसुम राजभर (23) पत्नी दीनबंधु राजभर को प्रसव के लिए बुधवार को जीराबस्ती स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रात करीब नौ बजे कुसुम का ऑपरेशन हुआ, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद हालत बिगड़ गई।
चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही युवती कुसुम की मौत हो गई। कुसुम की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जांच जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

