स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन लक्ष्य

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद में स्कूल चलो अभियान 2026-27 का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा. इसका शुभारंभ बुधवार को तहसीली स्कूल, बलिया के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और परिषदीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। जिलाधिकारी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट नामांकन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मंडल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा अंशिका कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान प्रथम चरण के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में शत- प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जनसहयोग पर बल दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश ‘योगी की पाती’ को पढ़कर सुनाया और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक वर्ग के ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालयों में नामांकित किया जाए, जो अभी तक शिक्षा से दूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने आगामी सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि जनपद में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन कराया जाएगा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.