

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड, बलिया. अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सीयर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा सब्दलपुर, चकहबसापुर, सिउरी , इब्राहिमपट्टी, उधरन , पूरा चट्टी, पशुहारी, अखोप, बिल्थरारोड, बहोरवा खुर्द, भिंडकुल, सोनाडीह, विशुनपुरा, चैनपुर गुलौरा, खैरा, तुर्तीपार, उभांव, चौकियां मोड़ होते हुए दुर्गा मंदिर अवाएं पहुंची। गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, दिनेश पांडेय , डा .अरविंद गुप्ता, मोहन प्रसाद मद्धेशिया, दयानंद मद्धेशिया, डा.श्रीराम गुप्ता, मार्कंडेय, अभिनय शरण आचार्य आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

