नवका ब्रह्म के स्थान पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 मनियर, बलिया. शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित नवका ब्रह्मस्थान पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया गया.

कार्यक्रम के आयोजक मदन सचेस ने बताया कि नवका बाबा के स्थान पर हजारों श्रद्धालु मेले में अपनी समस्याओं के निदान हेतु आते हैं. श्रद्धालुओं की प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए हर वर्ष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के सहयोग से होता रहा है. इस अवसर पर डॉक्टर संजय तिवारी, डॉक्टर अजय सिंह, शक्ति सिंह, सोनू सिंह, सुनिल पाठक का योगदान सराहनीय रहा. धर्मदास महंत, मोनू सिंह, मदनपाठक, नीरज, भवानी सिंह, अंजनि उपाध्याय, अजय पटेल, घुरा पटेल, अश्विनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

(मनियर से संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE