कुशहर के प्रधान, सचिव सहित दस पर  धोखाधड़ी का मुकदमा, हड़कम्प

रेवती (बलिया)। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत  सांसद आदर्श ग्राम सभा कुशहर में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के मामले में प्रधान, सचिव, बैंक शाखा प्रबंधक सहित कुल 10  लोगो के खिलाफ सहतवार थाने में  419, 420 , 464, 467, 471 भादवि  के तहत प्राथमिक दर्ज करायी गया है. खण्ड विकास अधिकारी द्वारा तहरीर दी गयी थी. मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना शुरू कर दी है. ऐसे में सम्बन्धित लोगो मे हड़कम्प मचा हुआ है. पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रेवती नंदलाल कुमार द्वारा  पुलिस को दी गयी तहरीर के में कुशहर ग्राम सभा के प्रधान सोनू पासवान, सचिव मनोज गुप्ता, शाखा प्रबंधक सेण्ट्रल बैंक मूड़ाडीह सहित पांच ज्ञात व दो अज्ञात लाभार्थियों  सहित 10 लोगों द्वारा फर्जी आधार कार्ड व एकाउंट  खोल कर सभी के मिली-भगत से आवास के धन का आहरण करने के आरोप थे. जिसकी जानकारी मिलने खण्ड विकास अधिकारी द्वारा धन के आहरण पर रोक लगाते हुए संबंधित लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE