

मारपीट में युवती गंभीर, चाचा जख्मी
बलिया. दुबहड़ थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में हुई मारपीट में एक युवती व उसके चाचा को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया गया. युवती की हालत खराब होेने पर जिला चिकित्सालय से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया. घटना शनिवार की शाम की है.
बताया जाता है गिरि परिवार के एक ही गांव के दो लोगों में किसी बात को लेकर एकाएक शनिवार की शाम तू—तू, मैं—मैं हो गयी. जिसमें एक पक्ष ने पूजा गिरि व उसके चाचा दयाशंकर गिरि को लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया.
घरवालों का आरोप है कि विपक्षियों ने मारपीट में लोहे की सरिया से भी हमला किया. जिसमें दोनों लहूलुहान हो गये. दुबहड़ थाने की पुलिस दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लायी.
जहां से युवती की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया. उसके चाचा को आई गंभीर चोट का टांका लगाकर इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
खबर लिखे जाने तक अभी पुलिस द्वारा किसी पर मुकदमा दर्ज नही किया गया है.
-
आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
