
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
हल्दी,बलिया. सोमवार की देर शाम बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता ग्राम के सामने दो बाईकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।
कैसे हुआ सड़क हादसा?
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया गया कि हल्दी थाना क्षेत्र के हासनगर निवासी प्रदीप कुमार उम्र 25, रितिक साहनी उम्र 24 अपनी बाइक से भरसौता से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच बलिया की तरफ से आ रहे बाइक सवार बलिहार ग्राम निवासी सत्येंद्र यादव उम्र 26, दीपक शाह उम्र 24 के साथ दोनों बाईकों की टक्कर हो गई।
सामने से हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में दोनों बाइको पर सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बतलाया कि स्वजनों के प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल घायलों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

