कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन बेहाल

बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र में लगातार दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से आम जन बेहाल  हैं. सोमवार को पूरे दिन भगवान सूर्य बादलों की ओट में छिपे रहे. पूरे दिन कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु-पक्षी भी बेहाल रहे.

कोहरे और धुंध के कारण सड़क पर वाहनों की रफ़्तार भी धीमी पड़ गयी थी. पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहे. सर्द हवाओं के कारण चिड़ियों की चहचहाहट भी नहीं सुनायी दी. नगर में प्रशासन की ओर से ठण्ड से निजात पाने के लिए अभी किसी प्रकार का प्रबंध नहीं किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठण्ड से बचने के लिए अलाव जलाते देखे गए.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE