

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर पुलिस चौकी अंतर्गत शिवपुर दियर गांव (देवी राय का डेरा) में शनिवार देर रात झोपड़ी में अचानक आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। झोपड़ी में बंधे 11 पशु आग की चपेट में आ गए। इनमें एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव व उनके भाइयों ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे गाय-भैंसों को झोपड़ी में बांध रखा था। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। निर्देश पर पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई, जिन्होंने झुलसे पशुओं का उपचार शुरू किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और बढ़ सकता था।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

