

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज में तैनात होमगार्डो को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया है।
जारी प्रशस्ति पत्र में उन्होने अपने संदेश में कहा है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 प्रयाराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अद्वितीय रहा। जिसके फलस्वरुप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मिली है। उसके फलस्वरुप प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रसंशा करते हुए महाकुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बेल्थरारोड में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने मंगलवार की प्रातः अपने कार्यालय में अपने क्षेत्र के 8 होमगार्डो को महाकुम्भ सेवा मेडल के साथ प्रशस्ति पत्र का पुरस्कार सौंप कर उन्हें बधाई दी। पुरस्कार पाकर सभी होमगार्डो के चेहरे खुशी से खिल उठे।
यह पुरस्कार पाने वालों में राकेश पाण्डेय, श्रवण कुमार पटेल, लाल बहादुर, नागेन्द्र कुमार, उदयभान मौर्य, कमलेश यादव, ओमप्रकाश यादव एवं अविनाश यादव शामिल रहे। इस मौके पर उभांव थाने के उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी, उप निरीक्षक शकील अहमद, होमगार्ड ब्लाक आर्गेनाईजर ओंकार यादव एवं प्लाटून कमाण्डर दीनानाथ मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

