घरेलू विवाद बना त्रासदी: जहरीला पदार्थ खाने से पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में गुरुवार शाम एक घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें जहरीला पदार्थ खाने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशुहारी गांव निवासी सूरज राजभर (29) पुत्र स्व. मोहन राजभर गुरुवार शाम शराब के नशे में घर लौटा और पत्नी शशि (28) से विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घटना के बाद परिजन तत्काल दोनों को सीएचसी सीयर लेकर पहुंचे, जहाँ उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। सूरज को वाराणसी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।वहीं उसकी पत्नी शशि का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

सूरज का अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों द्वारा कर दिया गया। बताया जाता है कि उसकी शादी को मात्र एक वर्ष ही हुआ था। वह दो भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि घटना की अभी मुझे जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE