डीएम से मिला प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल, सौंपा ज्ञापन

बलिया। प्रधान  संघ की बैठक कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष  राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रधानों से जुड़ी समस्याओं, विकास कार्यों को कराने में हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा के साथ ही गांव समाज की अतिक्रमण की गई जमीन को अभियान चलाकर खाली कराने की मांग एक स्वर से की गयी.

बैठक में मनियर ब्लाक के सरवार ककरघट्टी के प्रधान रामदेव यादव ने बताया कि मेरे गांव में बिना मेरी जानकारी के फर्जी बैठक कर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आशा बहू का चयन कर लिया गया है. इस सम्बन्ध में  उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बैठक के बाद प्रधानों का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में प्रमुख रूप से सतीश सिंह, हरेराम राय, रणजीत मिश्र, स्मृति सिंह, प्रेमचन्द्र आदि प्रधान थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE