

रेवती. स्थानीय विपणन कार्यालय स्थित धान क्रय केन्द्र पर बुधवार की शाम पहुंचे डिप्टी आरएमओ अविनाश सगरवाल ने समाजसेवी/किसान अतुल पाण्डेय”बब्लू” के नेतृत्व में जुटे किसानों से वार्ता करने के पश्चात किसानों की मांग को मान लिया. इसके साथ ही धान क्रय में आए दिन चल रहे गतिरोध का पटाक्षेप हो गया.
ज्ञातब्य हो कि 24 दिसम्बर से ही धान तौल बन्द होने से नाराज़ किसान चार जनवरी को धरने पर बैठ गये थे. किसानों के धरना के बाद 5 दिसम्बर से धान तौल शुरू हो गया. इस बीच आए दिन धान क्रय केन्द्र पर किसानों एवं कर्मियों के बीच आपसी मतभेद हो रहा था. 11 जनवरी को नम्बरिंग में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए किसानों ने क्रय केन्द्र पर सांकेतिक धरना दिया. बुधवार को क्रय केन्द्र पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ ने किसानों से वार्ता कर तीन श्रेणी 30 कुन्तल तक शुक्रवार, शनिवार,40 से 60 कुन्तल तक सोमवार,मंगलवार तथा बुधवार तथा इससे ऊपर के किसानों के लिए गुरूवार को लेने की व्यवस्था की गयी है. विपणन निरीक्षक राजीव चौरसिया ने बताया कि उक्त व्यवस्था के अनुसार धान का तौल किया जायेगा.
(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)
