

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसपार बहोरवा में निर्माणाधीन मंदिर के पास से ट्रांसफॉर्मर को हटाने की मांग ग्रामीणों की तरफ से बिजली विभाग से की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पक्के निर्माण के मंदिर में डीह बाबा की मूर्ति है। इस मंदिर की छत के ऊपर से 11 हजार केवीए की नंगी विद्युत लाईन जा रही है। मंदिर से सटी जगह 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर है जिसके कारण कभी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ग्राम पंचायत के समाजसेवी हिमांशु चौरसिया उर्फ शनि पुत्र श्याम सुन्दर चैरसिया ने बताया कि इस समस्या के कारण मंदिर का निर्माण कार्य अभी अधूरा पड़ा हुआ है। कोई भी मजदूर व राज मिस्त्री प्रवाहित विद्युत के शिकार होने के भय से काम करने से मना कर दे रहे हैं। इसी कारण से मंदिर निर्माण एवं सुन्दरीकरण नही हो पा रहा है।
बताया कि ग्राम के महिला व पुरुष आये दिन पूजा पाठ करते रहते हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका बराबर बनी हुई है। इस मंदिर से अलग हटकर लगभग 20 फीट दूरी पर पक्का निर्माण का एक अलग चबूतरा बना हुआ है, जहां पर उक्त ट्रांसफार्मर को विस्थापित करते हुए मंदिर की छत से नंगे विद्युत तार को हटाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस ओर से पूरी तरह लापरवाह एवं उदासीन रवैया अपनाया हुआ है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

