

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
गड़वार,बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर ग्राम में सोमवार की भोर में लगी भीषण आग ने आज एक नया मोड़ ले लिया है. कल हुए हादसे में जहाँ दम घुटने से एक महिला और मासूम बच्चे की जान चली गई थी, वहीं घटना के दौरान लापता हुए दुकान मालिक झूलन चौरसिया (65 वर्ष) का शव आज संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही शिव मंदिर के पोखरे से बरामद हुआ.
चिलकहर स्थित एक किराने की होलसेल दुकान में 16 मार्च की भोर में आग लग गई थी। इस भवन के एक हिस्से में दुकान थी और एक हिस्से में दुकानदार का परिवार रहता था. दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन घर के अंदर फंसी एक महिला और उसके 4 वर्षीय बालक की दम घुटने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना के वक्त दुकान में मौजूद झूलन चौरसिया लापता हो गए थे. फॉरेंसिक टीम और उच्चाधिकारियों ने मलबे की खाक छानी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. वही जान बचाने के लिए छत से कूदे घायल बेटे का इलाज चल रहा है.
आज 17 मार्च को मृतक के पुत्र पंकज चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता का शव गांव के शिव मंदिर पोखरे में तैरता पाया गया है. इस सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इससे पूर्व परिजनों द्वारा बताया गया था कि झूलन चौरसिया भोर में करीब ढाई बजे घर को बंद कर बाहर चले गए थे. अब उनका शव मिलने से मामला काफी रहस्यमय हो गया है.
मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उच्चाधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आग लगने और बुजुर्ग की मौत के बीच क्या कोई संबंध है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

