Category: प्रदेश
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘ सृजन 2021’ का प्रारम्भ
आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों का विकास बहुमुखी होना चाहिए केवल क्लासरूम स्टडी इसके लिए पर्याप्त नहीं है. विद्यार्थियों की सुप्त प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं अवसर प्रदान करती हैं. विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए मैं हर संभव प्रयत्न करूंगी.
कोई अनहोनी न हो
स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है. ग्रामीणों का कहना था कि यह अजगर सांप बाढ़ के दिनो में गंगा नदी में बह कर आया होगा. क्योंकि जहां सांप मिला है वहां से थोड़ी दूरी पर इस समय गंगा का छाड़न है. इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक यादव ने बताया की अजगर को रेस्क्यू करने के लिए टीम भेज दी गई है उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने क्षेत्र के बरवा गांव में आयोजित जन चौपाल में कहा कि देश का विकास पूरी तरह से ठप है. सिर्फ नफरत का विकास हुआ है. महंगाई की मार से जनता बदहाल है. महंगाई को ही भाजपा की सरकार अपना विकास मान रही है. विधान सभा सिकंदरपुर में तो एक भी काम नहीं हुआ है. जिसे यहां का प्रतिनिधि अपना काम बताकर अपनी पीठ थपथपा सके।सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है.
एक तरफ डबल इंजन की सरकार ने सबसे अच्छा कार्य करने का दावा कर रही है. सारी समस्या समाप्त होगी. देश व प्रदेश आगे बढ़ेगा और आगे बढ़ रहा है, के बीच लोक शिक्षा प्रेरक, वर्षों से प्राथमिक विद्यालय का ताला खोलने वाले शिक्षा मित्र अपने को ठगा महसूस कर रहे है. सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करते समय लोक शिक्षा प्रेरको को सब्जबाग दिया था कि प्रेरक नई उर्जा के साथ कार्य करेगें. लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी से कन्या सुमंगला योजना व राजकीय बालगृह में निराश्रित बच्चियों की देखभाल के बाबत पूछताछ की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं, महिलाएं उसका लाभ उठाएं, तभी उनका शोषण रुकेगा. यह भी कहा कि महिलाएं अपने अधिकार का दुरुपयोग ना करें, क्योंकि इससे उनकी व्यक्तिगत हानि होती है.
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एके स्वर्णकार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं. ऐसे में अगर खांसी का मरीज आता है तो उसके सभी लक्षणों की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए और संभावित टीबी मरीज दिखे तो टीबी जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए.
