बलिया शहर में अंधेरा कायम रहा भिनसहरा तक

मंगलवार की रात हाईटेंशन तार टूट जाने से बलिया शहर की आधी से ज्यादा आबादी इस उमस भरी गर्मी में करवट बदल-बदल कर किसी तरह रात काटी. गौरतलब बात यह है कि भिनसहरा तक आपूर्ति बहाल नही की गई. कृषि मंडी के पास हाईटेंशन तार टूट गया था. बुधवार को दोपहर तक इसे ठीक नहीं किया गया. इसके चलते आसपास के गांव वाले भी परेशान रहे.

सद्भावना एक्सप्रेस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई

बलिया-गाजीपुर से बरास्ता बनारस सुल्तानपुर जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दुर्घटना में कोई घायल नहीं, हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई.

नारद बने कैबिनेट मंत्री, रिजवी 10 जुलाई को लेंगे शपथ

सही निकला बलिया LIVE का दावा. प्रदेश में अखिलेश मंत्रिमंडल का विस्तार. नारद राय और बलराम यादव ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, रविदास मेहरोत्रा और शारदा शुक्ल ने ली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ. सिकंदरपुर के विधायक जियाउद्दीन रिजवी 10 जुलाई को शपथ लेंगे

ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी, अखिलेश का ड्रीम यूपी

कृष्णकांत पाठक बलिया। 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हर जनपद में वृहद पौधरोपण कर ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के नारे को साकार किया जाएगा. इसे प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना …

बलिया की प्रधानाध्यापिका की इलाहाबाद में डूबने से मौत

हवन सामग्री गंगा में डालने गई प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह (42) की धूमनगंज के मुंडेरा घाट पर डूबने से मौत हो गई. मालूम हो कि अर्चना मूल रूप से बलिया की रहने वाली थी. घंटों बाद भी जब प्रधानाध्यापिका घर नहीं पहुंचीं तो उनकी तलाश होने लगी. जब वह नहीं मिलीं तो घरवालों ने धूमनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी. शनिवार सुबह मुंडेरा घाट पर श्रद्धालु नहाने गए तो महिला का शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रापर्टी के लिए किया गया था राहुल का कत्ल

मर्डर मिस्ट्री मां मांती देवी इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाईं तत्कालीन एसओ संजय द्विवेदी ने मामला उलझाया क्राइम ब्रांच के इल्ताफ हुसैन ने महकमे की लाज रख लीThis Post is Sponsored …

गड़वार में सांप के डंसने से दो किशोरों की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के बरवां गांव में सांप के डंसने से एक ही गांव के दो किशोरों की मौत हो गई. शुक्रवार की रात एक ही कमरे में तीन लड़के दो चारपाइयों पर सोए थे. देर रात एक डेढ़ बजे के करीब जहरीले सांप ने दो किशोरों को डंस दिया.

बिहार की इंटर टॉपर रूबी राय गिरफ्तार

पटना। बिहार टॉपर घोटाले में शनिवार को इंटर की आर्ट्स टॉपर रूबी राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि रूबी राय बीआर कॉलेज की छात्रा थी. शनिवार को उसे बिहार बोर्ड के एक्सपर्ट के सामने अपनी काबिलियत साबित करनी थी. विशेषज्ञों को वह अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर पाई. बाद में वहां पहले से मौजूद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. रूबी सामान्य सवालों का जवाब देने में भी असमर्थ रही.

बलिया में फर्जी नियुक्ति पर प्रमुख सचिव से कैफियत तलब

बलिया जिले में फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 274 अध्यापकों का मामला गहरा गया है. इस मामले में मुख्य जिम्मेवार अधिकारी को बीएसए से डीआईओएस बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा से कैफियत तलब किया है. मालूम हो कि बलिया के शिवसरन ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल करके नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था. साथ ही इस प्रकरण सरकार की भी कलई खुल गई थी

नरही में 75 पेटी शराब लदी बोलेरो के साथ तीन गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान नरही पुलिस के हाथ शुक्रवार को बड़ी सफलता लगी. पुलिस ने वाहन पर लदे 32 पेटी अवैध देशी शराब के साथ तीन लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उनके द्वारा लक्ष्मणपुर चट्टी पर रखे गए 43 पेटी और शराब बरामद कर लिया गया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया. थानाध्यक्ष राजेश यादव व एसआई दिलीप सिंह शुक्रवार को हमराहियों के साथ नरही थाने के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच पुलिस ने बोलेरो नं. यूपी 60 एए 0065 को रोककर जांच किया तो उसमें से 32 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ.

पंचफेड़वा पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित पंचफेड़वा पोखरे में शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कस्बा निवासी ऐनुलहक (58) पुत्र स्व. करीम राइन मछली पालन के लिए पट्टे पर पोखरा ले रखा था. प्रतिदिन की भांति ऐनुलहक गुरुवार की रात अपने एक रिश्तेदार के साथ पोखरे के किनारे सो रहा था. रात में किसी काम से पोखरे में प्रवेश करते समय उसका पैर फिसल गया. वह तालाब मे डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

अंतर प्रांतीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार

बलिया पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने दोपहर 11.00 बजे के करीब दो अंतरप्रांतीय लुटेरे रोहित सिंह पुत्र मदन सिंह व मनोज सिंह सूत्र चंद्रेश्वर सिंह निवासी चकिया जमालपुर को दबोच लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस व दो बाइकें भी बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि इन दोनों ने छपरा व बलिया में कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

एक्सीडेंट कर भाग रही कार पकड़ी गई

रसड़ा थाना क्षेत्र के सवरा पुलिस चौकी के पास एक्सीडेंट कर भाग रही इंडिगो कार को स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. उस कार में एक महिला व एक पुरुष के साथ तीन बच्चे भी सवार थे. ग्रामीणों ने कार चालक को सवरा पुलिस चौकी तक पहुंचा दिया. ग्रामीणों की कहना है कि उस गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, मगर पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बीएसए का जोर

समस्त न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों के समन्वयकों की बैठक में बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने 10 बिन्दुओं पर दिशा-निर्देश दिया. कहा कि अब न सिर्फ स्कूल की, बल्कि एनपीआरसी समन्वयक व बीईओ के कार्यों की भी समीक्षा होगी. अच्छे कार्य करने वाले एनपीआरसी व बीईओ का प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा. गुरुवार को बीएसए कार्यालय में आयोजित बैठक में बीएसए ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को अध्यनरत विद्यार्थियों की मासिक परीक्षा अवश्य होनी चाहिए. 28 तारीख को पीटीए की बैठक हर हाल हो.

उर्दू शिक्षकों को बीएसए ने दिया वेतन का तोहफा

पवित्र रमजान माह के मद्देनजर बीएसए डॉ़. राकेश सिंह ने शुक्रवार को नवनियुक्त 32 उर्दू शिक्षकों को वेतन रिलीज करने का आदेश पारित किया. ईद से पहले वेतन मिलने से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई. बताते चले की जनपद में 54 उर्दू शिक्षकों का चयन हुआ था, जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है. बीएसए ने बताया कि अब तक उनमें से 32 शिक्षकों का ही सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त हो सका है. इसलिए ईद को ध्यान में रखते हुए वेतन भुगतान के आदेश निर्गत कर दिया गया. शेष शिक्षकों का सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होते ही उनका भी वेतन रिलीज कर दिया जाएगा. इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, अब्दुल अव्वल, जुबैर अहमद, संजय कुमार आदि मौजूद रहे.

सीयर के कुशवाहा सभा का चुनाव 26 को

सीयर ब्लाक के कुशवाहा सभा का चुनाव 26 जून को बिल्थरारोड सब्जी मंडी स्थित डॉ. श्याम बिहारी मौर्य के आवास पर होगा. मौजूदा अध्यक्ष साहब दयाल मौर्य ने बताया कि बतौर चुनाव अधिकारी अवध बिहारी मौर्य वहां मौजूद रहेंगे. इस मौके पर तीन साल के लिए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न होगा.

इतने साल बाद याद आए निजामुद्दीन

आजमगढ़ – कर्नल निजामुद्दीन को मिलेगा फ्रीडम फाइटर का दर्जा,जिला प्रशासन ने शासन को भेजी रिपोर्ट. गौरतलब है कि कर्नल निजामुद्दीन आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर व बाडीगार्ड हुआ करते थे

घूस लेते श्रम प्रवर्तन अधिकारी गिरफ्तार

संतकबीरनगर में घूस लेते रंगेहाथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने 7 हज़ार रुपये घूस लेते अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया

बलिया में गंगा पर पुल के लिए 630.29 करोड़ मंजूर

लखनऊ। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में गंगा नदी पर श्रीरामपुर घाट (बलिया) पर स्टेट ऑफ दि आर्ट सेतु के लिए 630 करोड़ 29 लाख 57 हजार रुपये के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी दे दी गई. साथ ही प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई.