सुखपुरा पुलिस पर पथराव को लेकर 150 पर रिपोर्ट दर्ज

सुखपुरा चौराहे पर बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों को नामजद किया है. कुल 150 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है.

खटंगा  चट्टी पर दुकानों से चोरी

खटंगा चट्टी पर बुधवार की रात में जूता व किताब की दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपए का समान पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ितों ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दिया है.

आउटसोर्सिंग के खिलाफ बैंककर्मियों की हड़ताल कल

बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 29 जुलाई को होने वाले अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को लेकर था. प्रदर्शन का आयोजन यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन की बलिया इकाई द्वारा किया गया था.

भाजपा नेता कमालुद्दीन ने की आत्मदाह की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता कमालुद्दीन शेश ने बृहस्पतिवार को जिला अधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से बड़ी दुर्घटना टल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

दयाशंकर सिंह की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

मऊ के गाली कांड के जरिए देश भर सुर्खियों में आए भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की एफआईआर खारिज करने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दी है. अब इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. मालूम हो कि दयाशंकर सिंह गिरफ्तारी के डर फरार चल रहे हैं.

सोने की गिल्ली का झांसा दे ऐंठ लिए 14 हजार

महिला के रोने चिल्लाने पर आस पास के लोग जब तक उस तक पहुंच कर पूरा माजरा समझते उचक्के खिसक लिए. इस तरह की घटनाएं नगर में कई बार हो चुकी हैं. उचक्के तमाम हथकंडे अपना कर लोगों को उल्लू बनाते हैं.

ट्रक ने रौंदा साइकिल सवार को, आक्रोशित भीड़ पर लाठी चार्ज

सुखपुरा चौराहे पर बुधवार को दरे रात एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक समेत भाग निकला. इस हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है. हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है. घटना के बाद जब आम लोग चौराहे पर जुटे तो पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. बताया जाता है कि पुलिस घरों में घुस कर लोगों के साथ मार पीट कर रही है.

चकमा देने के लिए बोलेरो में भैंसा लादकर जा रहे थे

रसड़ा नगरा मार्ग पर छितौनी गांव के समीप बुधवार की सुबह पशु तस्कर भैंसा लदा बोलेरो छोड़ कर भाग निकले. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंसा समेत गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी.

बेटी के सम्मान में बलिया बंद का जबरदस्त असर

बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ रही स्वाति सिंह के समर्थन में शहर के छात्र संघ नेताओं द्वारा आहूत बलिया बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि स्वाति सिंह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की पत्नी हैं और बलिया के रामनगर (द्वाबा) की मूल निवासी हैं.

देश के सबसे गंदे स्टेशनों में अपना बलिया भी

मंगलवार को जारी की गई रेल मंत्रालय की सर्वेक्षण रिपोर्ट तो यही कहती है. रैंकिंग के हिसाब से सबसे गंदे स्टेशनों में मधुबनी, बलिया, बख्तियारपुर, रायचुर, शाहगंज, जंघई, अनुग्रह नारायण, सगौली, आरा और प्रतापगढ़ शामिल हैं, जिसमें पांच सबसे गंदे स्टेशन- मधुबनी, बख्तियारपुर, अनुग्रह नारायण, सगौली और आरा बिहार में हैं.

बलिया बंद आज, संगठनों ने किया पुरजोर समर्थन

छात्र नेताओं द्वारा 27 जुलाई को बलिया बंद की घोषणा को जनपद के विभिन्न संगठनों ने समर्थन की घोषणा की है. सराफा मंडल के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में छात्रों द्वारा आयोजित बलिया बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया.

कारगिल शहीदों को याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र

भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से द्वारिकापुरी स्थित चंद्रशेखर आजाद आईटीआई में कारगिल विजय की 17 वीं वर्षगांठ पर अमर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर तथा कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई.

समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय सदस्य बनाने वाले अध्यक्ष का खिताब पाने के बाद बलिया में प्रथम बार आगमन पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राना कुणाल सिंह का भव्य स्वागत जनपद की सीमा से लेकर सपा कार्यालय तक किया गया.

एकजुटता के लिए कमर कस रहे कांग्रेसी कल रवाना होंगे

नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शशिकांत चतुर्वेदी ने मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक की. श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कांग्रेसी एक साथ 28 जुलाई को बलिया से छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 29 जुलाई को सुबह लखनऊ पहुंचेंगे. रमाबाई मैदान में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सब भाग लेंगे.

सर्वदलीय नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महुआ मोड़ से एनसीसी तिराहा तक रोड के चौड़ीकरण को लेकर दोनों तरफ बने भवन स्वामियों ने मंगलवार को सदर उप जिलाधिकारी रामानुज सिंह को ज्ञापन सौंपा. इसमें सभी दलों के नेता शामिल रहे.

इलाज में ‘गोरखधंधा’, गई विवाहिता की जान

कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मौजा के रूपलेपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह प्राइवेट नर्सिग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत पर कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया. पति राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालिका व गांव की आशा बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया.

बांसडीह में बैंककर्मी का घर खंगाल ले गए चोर

स्टेट बैंक के रिटायर अधिकारी सुरेश पांडेय के मकान का जंगला काटकर सोमवार की रात चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला. बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कमरों में सोए लोगों को अंदर ही बंद कर दिया था.

कैली पाली विद्यालय का ताला तोड़ बर्तन अनाज उठा ले गए

कोतवाली क्षेत्र के कैली पाली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोर अनाज समेत बर्तन उठा ले गए. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. विद्यालय की सहायक अध्यापिका शशिकला यादव ने बताया की मिड-डे मील के चावल 45 किलो, गेहूं 50 किलो के साथ दो भगौना भी स्कूल का ताला तोड़ कर उठा ले गए.

संवरा में 36 बीपीएल परिवारों के बीच बंटा गैस कनेक्शन

सीबीएस गैस एजेंसी के गोदाम पर मंगलवार को उज्जवला योजना के अन्तर्गत ग्राम सभा संवरा के 36 बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन एवम् चूल्हा वितरित किया गया. भाजपा के जिला मंत्री भूपेन्द्र नाथ सिंह ने गैस वितरण कर अपने सम्बोधन में कहा की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी उज्जवला योजना गरीबों के लिये वरदान है.

पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करवाने पर तूले

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक उप जिला अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी को सौपा.