नरहीं थाना घेराव कांड में पुलिस की गोली का शिकार हुए विनोद राय का पोस्टमार्टम शनिवार को चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने किया. डीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एसपी राय ने वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम गठित की, जिसमें शामिल डॉ. अनिल सिंह, डॉ. विनेश कुमार व डॉ. अमित राय ने दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम किया.
