स्थापना दिवस पर वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया. जापलिनगंज के साहू भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रयाग चौहान तथा संचालन विनोद वर्मा ने किया.

चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रभारी नियुक्त

श्रीनिवास मिश्रा को बैरिया, जमाल आलम को फेफना, सुनील कुमार मौर्या को सिकंदरपुर, रामअवध वर्मा को बलिया, वीरेंद्र यादव को रसड़ा विजय शंकर यादव को बिल्थरारोड तथा छितेश्वर यादव को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

रंग लाई भगवान पाठक की जद्दोजहद, रिपोर्ट दर्ज

शनिवार की सुबह बरवा गांव में लाठी-डंडे से पीटकर गोवर्धन शर्मा की हत्या के बाद सिकंदरपुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किए जाने तथा हत्यारोपी के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवान पाठक आज पूरे फॉर्म में दिखे.

विनोद राय की पत्नी को सरकार  ने दी नौकरी

विधायक उपेन्द्र तिवारी द्वारा पिछले माह बारह अगस्त को स्थानीय थाने पर दिए गए धरने के दौरान पुलिस की गोली से मृत विनोद राय की पत्नी राधा राय को शनिवार को शासन के विशेष निर्णय से मिले नौकरी का पद भार ग्रहण करवा दिया गया.

कुल पौने तीन लाख लोग रहे बाढ़ की चपेट में

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 42,296 लोग और 678 पशुओं का उपचार किया गया है. 2,85,640 लोग और 16,115 पशु प्रभावित हुए है. राहत शिविरों में 26,600 लोग शरण लिए हुए हैं और 45,935 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. 41 मेडिकल टीमों को प्रभावित गांवों में मोबाईल टीम के रूप में लगा दिया गया है.

वाहनों के किराये के भुगतान के लिए खाता संख्या दें

सदस्य क्षेत्र पंचायत/सदस्य जिला पंचायत एवं सदस्य ग्राम पंचायत/प्रधान ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में प्रयुक्त हल्के एवं भारी वाहनों के किराया की धनराशि का भुगतान किया जाना है.

बीमारियों और मच्छरों से दूर रहने पर जोर

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई)/एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिन्ड्रोम (एईएस) बीमारी के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उपाय करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने को कहा.

बाढ प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव हो-नारद

प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ पीडितों को राहत सामग्री एवं बाढ्र से प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, दवा का छिड़काव, क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत युद्ध स्तर पर किया जाय.

सिर्फ टॉर्च जलाने पर ले ली बुजुर्ग की जान

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शुक्रवार को भोर में लाठी डंडों से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. इस प्रकार के गैर इरादतन हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मौके पर पहुंचे एडीसनल एसपी ने कारवाई का भरोसा दिया लेकिन ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है.

सिकंदरपुर में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या

BREAKING NEWS : बलिया। सिकंदरपुर में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव में शनिवार की सुबह हुई वारदात लाठी-डंडों से पीटकर एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या हत्यारोपी …

महतवार गांव में चार माह से बत्ती गुल

महतवार गांव में चार माह से विद्युत सप्लाई अवरुद्ध होने से ग्रामीणों ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को पत्रक सौपा. चेताया कि एक सप्ताह के अन्दर सप्लाई बहाल नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.

मां एलर्ट नहीं होती तो वह बच्ची को लेकर भाग जाती

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर एक पाच वर्षीय बालिका को ले कर एक महिला भाग रही थी. इसकी भनक लगने पर मां ने शोर मचाया तो वह महिला बच्ची को छोड़ कर भाग खड़ी हुई.

ramshop19.com आपके भरोसे का कद्रदान

देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है. इसी सपने को साकार करने को बेताब है बलिया की बेटी रूपल सिंह. मूलतः बलिया के करण छपरा की रूपल जयपुर में पढाई के साथ साथ अब बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी है. उसके वेंचर ramshop19.com से आप घर बैठे आनलाइन खरीदारी कर सकेंगे.

बाढ़ राहत से क्यों वंचित है करइल क्षेत्र

गंगा और घाघरा के साथ टोंस की बाढ़ से सबसे ज्यादे प्रभावित होता है. सर्वाधिक बाढ़ का कहर गंगा नदी द्वारा भरौली से लेकर ब्यासी, दुबहर, हल्दी, गायघाट, रामगढ़, लालगंज होते हुए मांझी तक बरपाया जाता है.

कैथवली में 300 तो गोविंदपुर में 630 बाढ़ प्रभावित

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने तहसील सदर के बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का व्यापक दौरा किया. उन्होंने बाढ्र से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के बारे में राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी ली.

अब फिक्र उनकी जो मौत के मुंह में डेरा डाले रहे

जिले में एक अच्छी खासी आबादी ऐसे लोगों की भी है, जो प्रलय का आभास करवा रही आपदा के दौरान भी किसी न किसी वजह से मौत के मुंह में अर्थात टापू में तब्दील हो चुके अपने घर या गांव में डेरा डाले रहे.