राहत बांटने में भी भेदभाव कर रही है सपा – भरत सिंह

केंद्र सरकार की मदद के बावजूद प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने में नाकाम रही है. सामग्री वितरण में भी समाजवादी पार्टी के लोगों को चिन्हित करके राहत दी जा रही है. यह घोर अन्याय है. ऐसा कहना है जिले के सांसद भरत सिंह का.

519 रोमिंग शराबी बदसलूकी में दबोचे गए

विशेष अभियान में रात में घुमक्कड़ी व पीने के बाद बदसलूकी के आदी 519 आरोपियों को दबोचा गया. इनमें धारा 290 में 305 व्यक्तियों व दफा 34 में 214 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसके अलावा विभिन्न थानों में धारा 151 में 15 लोगों का चालान किया गया है. इनसे 39 लीटर नाजायज अप मिश्रित शराब की बरामदगी भी हुई है.

जमीन विवाद में भिड़े दो पट्टीदार, तीन जख्मी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रोहना गावं में शनिवार की सुबह जमीन विवाद में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए. जिसमे एक पक्ष के दम्पति समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया.

चिलकहर ब्लाक का सरकारी गोदाम सील

ग्रामीणों की शिकायत थी कि सितम्बर माह में खाद्यान कोटेदारों द्वारा वितरण नहीं किया गया है. हालांकि शासनादेश है कि 23 तारीख से 30 तक कोटेदारों को हरहाल में खाद्यान उठान करके दे देना है. ग्रामीणों द्वारा राशन की मांग करने पर कोटेदार राशन उठान न होने की बात कर टाल देते थे.

शौचालय निर्माण की धनराशि अनुमोदित

शनिवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 में चयनित 39 लोहिया समग्र गांवों में कुल 2950 व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए 354 लाख और इसके अलावा तीन नये लोहिया गांवों में 170 शौचालय के लिए 20.40 लाख का अनुमोदन किया.

बकरीद पर मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, पेयजल, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया

मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर संस्थान संपर्क करें

119 शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को डोएक से एक वर्षीय पाठ्यक्रम ‘ओ‘ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है. पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रति छात्र वार्षिक शुल्क 15 हजार रुपये तक विभाग द्वारा दिया जाएगा तथा शेष अभ्यर्थी को स्वयं देना होगा.

गंगा ने तटवर्तियों की फिर बढ़ाईं धड़कनें

गंगा प्रति घंटा आधा सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है. हालांकि फिलहाल खतरा बिन्दु से नीचे है. घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 62.190 मी, चांदपुर में 56.80 मी तथा माझी में 53.85 मी है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 57.700 मी है, जो बढ़ाव पर है.

दुधिया रोशनी में नहाया लोकनायक जेपी का गांव

प्रधान रूबी सिंह ने संध्‍या प्रहरी लाईट जलाकर इसका उद्घाटन किया. इस गांव के भवन टोला निवासी प्रधान प्रतिनिधि सह सपा नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि जयप्रकाशनगर के इस पंचायत में लगभग 20 हजार की अबादी के बीच यही एक बाजार है, जहां लोग हर दिन सब्‍जी से लेकर डेली यूज की वस्‍तुओं की खरीदारी करते हैं. इस बाजार में शाम होने के बाद हमेशा अंधेरे का साम्राज्‍य था.

किसान मांग पत्र लेकर हल्दीरामपुर पहुंचे रमाकांत

हल्दीरामपुर गांव के पनिसरा टोले में किसान मांग पत्र लेकर सीयर विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार पासवान ने दिग्गज किसान रमाकान्त सिंह के घर पहुंचे.

हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नफरेपुर निवासी अशोक सिंह की हत्या के मामले में फेफना पुलिस ने आरोपी भृगुनाथ को गिरफ्तार कर लिया है.

निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन 02 जनवरी को

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर, 2016 को होगा, जिस पर दावा/आपत्तिं 31 अक्टूबर तक प्राप्त किया जायेगा. दावे तथा आपत्तिंयों का निस्तारण 05 दिसम्बर, 2016 को किए जाने के पश्चात् 02 जनवरी, 2017 को निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा.

विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री आज जिले में 

उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय 09 सितम्बर को जिले में आएंगे. वे शुक्रवार को 11 बजे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

विधायक के आश्वासन पर राजी हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां

मुरलीछपरा बाल विकास परियोजना एवं बाल पुष्टाहार केन्द्र पर आन्दोलित आगनबाडी कार्यकर्त्रियां बुधवार से अपना सामान को लेना शुरू कर चुकी हैं. ऐसा उन्होंने विधायक जयप्रकाश अंचल की इस आश्वासन के बाद किया कि उनसे किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं ली जाएगी

बैरिया नगर पंचायत की अधिसूचना में संशोधन

बैरिया नगर पंचायत की अधिसूचना में कुछ त्रुटियां हो गयी थी, जिसे संशोधित कर लिया गया है. पूर्व की अधिसूचना में उल्लिखित उत्तर की गाटाओं में गाटा संख्या 65/2792 के स्थान पर 65/3792 , 1269 के स्थान पर 1270 तथा 1779 की जगह 1879 संशोधित किया गया है. इसी तरह दक्षिण की गाटाओं में गाटा संख्या 3024 की जगह 3204 तथा पश्चिम में गाटा संख्या 2700 की जगह 2733 किया गया है.

नागेन्द्र सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

द्वाबा के लोकप्रिय विधायक रहे स्व. मैनेजर सिंह के पुत्र व श्री सुदिष्ट बाबा इण्टर कॉलेज, सुदिष्टपुरी व आचार्य जेबी कृपलानी इण्टर कॉलेज जमालपुर के प्रबन्धक रहे स्व. नागेन्द्र सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर शनिवार को इण्टर कॉलेज जमालपुर परिसर में प्रातः दस बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.

बाईस मवेशी समेत आठ हत्थे चढ़े

सहतवार पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे के क़रीब दो पिकअप पर लदे लगभग 15 मवेशियों को बरामद किया. साथ ही उन्हें ले जा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सहतवार पुलिस ने सभी को पशु क्रुरता कानून में चालान कर जेल भेज दिया.

पुलिस नहीं, सपाई चला रहे हैं थाने – उमाशंकर सिंह

विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से बीच सड़क पर जघन्य तरीके से हत्या हुई है. उससे पता चलता है कि हत्यारों में कोई ख़ौफ़ नहीं था. इससे साफ़ जाहिर है कि जनपद में कानून व्यवस्था कितनी लचर है. विशेष कर फेफना, नरहीं एवम् चितबड़ागांव जैसे थाने पुलिस नहीं, सपा नेताओं के इशारे पर चल रहे हैं.

पांच ट्रक राहत सामग्री रसड़ा विधायक ने रवाना किया

विधायक उमाशंकर सिंह ने फेफना विधानसभा के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से लदे ट्रकों को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. पांच ट्रक राहत सामग्री में थाली, गिलास, ब्रेड, आटा, आलू, चुड़ा, लाई, गुड़, बिस्कुट, मोमबत्ती, दवाई, माचिस तथा मवेशियो के लिये भूसा और पराग डेयरी आदि सामान शामिल था.

भृगु क्षेत्र के लिए गडकरी ने खोला सौगातों का पिटारा

बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत बनकर पधारे केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को पूरी दरियादिली दिखाई. गाजीपुर से मांझी तक फोर लेन के अलावा शहर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की भी घोषणा उन्होंने कर दी.