Category: Uncategorised
भृगुआश्रम के भृगु मंदिर में अपने पिता महर्षि भृगु की समाधि के दाहिने तरफ आदमकद विग्रह में विश्वकर्मा जी विराजमान हैं. महर्षि भृगु के पुत्र शिल्पकारों के आराध्य भगवान विश्वकर्मा दैत्य गुरु शुक्राचार्य के सगे भाई और भगवान सूर्य के ससुर तथा वर्तमान वैवस्वत मन्वंतर के मनु यमलोक के राजा यमराज एवं यमुना के नाना है.
मुरारपट्टी मठिया पर कांग्रेसियों की एक बैठक मुरली छपरा ब्लाक के पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में 2017 के विधान सभा चुनाव की रणनीति बनाई गई. साथ ही हाल में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) अशोक सिंह के आदेश के क्रम में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा रामनगर निवासी पप्पू कुमार सिंह को जनपद बलिया का युवा इंटक का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी गई.
चन्दाडीह गांव स्थित लाखों का बना एएनएम सेन्टर स्वास्थ्य महकमे द्वारा ध्यान न देने के चलते बदहाली पर आंसू बहा रहा है. गांव वालों ने कई बार स्वास्थ्य महकमे का ध्यान इस ओर आकृष्ट करवाया, पर इस पर कोई ध्यान नही दिया गया. यहां पर नियुक्त कोई कर्मचारी यहां नही बैठता है, जिसके चलते यह जुआरियों व अवारा पशुओं का अड्डा बन गया है
