दूसरे दिन खूनी रफ्तार ने ली मां-बेटे की जान

नगरा मार्ग पर भड़ीकरा गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में कार व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे भांटी गांव निवासी सुधीर (30) व उनकी मां देवन्ती देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं

मां कष्टहरणी के भक्त लक्ष्मण ने की थी लखनेश्वरडीह की स्थापना

मां कष्टहरणी का दर्शन करने के पश्चात बक्सर जाते समय लक्ष्मण ने बाराचवर ब्लाक के उत्तर दिशा में रसड़ा के लखनेश्वरडीह नामक स्थान पर लखनेश्वर महादेव की स्थापना की थी, जो आज भी लखनेश्वर नाथ के नाम से जाना जाता है.

बांसडीह में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव निवासी किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. नतीजतन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस कप्तान ने खुद पकड़ा बाईस लाख का शराब लदा ट्रक

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसनही गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात जिले के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने खुद भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को पकड़ लिया.

मारपीट के मामले में 17 के खिलाफ एफआईआर, कार्रवाई शुरू

खेजुरी थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव में बुधवार की शाम धर्म स्थल पर भजन बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घर में घुस कर मारा पीटा.

महंगा पड़ा व्हाट्स ऐप मैसेज, मुकदमा दर्ज

पकड़ी पुलिस ने सहुलाई के पूर्व प्रधान राकेश कुमार गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 क तथा 66 (ग) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

दशहरे की धूम में कहीं गुम न हो जाएं जेपी

लंबे समय बाद इस वर्ष जेपी जयंती के दिन दशहरा है. यह अवसर शायद ही कभी आया हो, जब जेपी जयंती और विजया दशमी एक सांथ दस्‍तक दी हो. जेपी का जन्‍म 11 अक्‍टूबर 1902 को दशहरे के दिन ही हुआ था. इस वर्ष सब कुछ सेम-सेम है. हालांकि सिताबदियारा में अभी तक इसको लेकर कोई हलचल नहीं है.

पर्यटन मंत्रालय की टीम पहुंची बलिया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की दो सदस्यीय सर्वे टीम बृहस्पतिवार को बलिया पहुंची. टीम ने सांसद भरत सिंह के साथ बलिया की पौराणिक स्थलों का निरीक्षण किया.

गढ़िया में गुमटी का ताला तोड़ चोरी

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में बुधवार की रात अशोक गोंड़ के दरवाजे पर रखी गुमटी का ताला तोड़कर एक हजार नगदी समेत दस हजार के समान पर किसी मनबढ़ ने हाथ फेर दिया.

कबड्डी में मिर्जापुर का दबदबा

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक एवम् प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया.

सिद्धाश्रम बक्सर जाते वक्त राम ने किया कष्टहरणी का दर्शन

त्रेतायुग में भगवान राम, लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ अयोध्या से सिद्धाश्रम बक्सर जाते समय यहां पर रूक कर मां कष्टहरणी का दर्शन पूजन किए थे. उसके पश्चात कामेश्वर नाथ धाम कारो जो बलिया एवं गाजीपुर के सीमा पर स्थित है, वहां पहुंचने का प्रमाण है.

दैहिक-दैविक-भौतिक सब ताप हरती हैं मां कष्टहरणी

गाजीपुर जनपद में मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीनपुर थाने के समीप मां कष्टहरणी देवी का धाम आस्था, श्रद्धा व विश्वास से सराबोर अपनी पहचान बनाये हुए है. सदैव अपनें भक्तों के कष्टों को हरने वाली देवी मां का नाम ही है मां कष्टहरणी. जिन्हें दया की सागर, ममतामयी, करूणामयी आदि रूपों की देवी भी कहा जाता है.

कोरा आश्वासन नहीं, पूरा भुगतान चाहिए – रोजगार सेवक

बैरिया ब्लाक पर रोजगार सेवकों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी तालाबन्दी कर काली पट्टी बांध दिन भर धरना दिया. उनका कहना था कि सरकार अन्य सभी काम कर रही है, लेकिन रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान 18 महीने से रोक कर उनका उत्पीड़न कर रही है.

डिप्लोमा इंजीनियरों ने बंद किया निर्माण कार्य

डिप्लोमा इंजीनियरों ने नहरे बंद कर दी है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. सड़कों का निर्माण कार्य रोक दिया गया है. नदियों पर बाढ़ निरोधक कार्यों का सर्वे कार्य बंद कर दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य ठप है. इस तरह से इनके हड़ताल के कारण समस्त विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं .

मतदान करना हक ही नहीं, जिम्मेदारी भी – डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि मतदान करना सबका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है. मतदान करके ही हम लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं.

अब 13 अक्टूबर को होगा विसर्जन

पीस कमेटी सिकंदरपुर की पुलिस चौकी के प्रांगण में हुई बैठक में जहां मोहर्रम और दुर्गा पूजा के त्यौहारों को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने पर बल दिया गया, वही दोनों समुदायों की आपसी पहल पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन 12 अक्टूबर की बजाय 13 अक्टूबर को करने का निर्णय लिया गया.