9 को बलिया से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा बलिया की बलिदानी धरती से 9 नवंबर को प्रारम्भ होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे.

सांसद भरत सिंह ने 80 लाभार्थियों को दिया गैस कनेक्शन

सांसद भरत सिंह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत गैस के आयोजन में अगरसंडा गांव में 80 निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया.

डिप्लोमा इंजीनियरों की मांगें मानी गईं,  हड़ताल स्थगित

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर चलाया जा रहा 30 दिनों से हड़ताल बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया.

लोक अदालत में अधिकाधिक वादकारियों को बुलाएं

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर वादकारियों को नोटिस/सम्मन भेज कर यह सुनिश्चित कर ले, ताकि वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सके

बांसडीह में दो बच्चों संग महिला कुएं में कूदी, मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहतवार बांसडीह रोड के किनारे बकवा गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पास एक कुएं में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर बुधवार की रात किसी समय कूद गई.

स्वाद रेस्टोरेंट सहित बलिया शहर की तीन दुकानों पर चार लाख का जुर्माना

नामचीन दुकानों व रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री ले सुरक्षा की प्रति निश्चत हो जाने वालों की आंख खोलने जैसा एक बड़ा निर्णय बुधवार को अपर जिलाधिकारी के न्यायालय से आया है. दो वर्ष पूर्व नगर की तीन नामचीन दुकानों से लिए गए सैंपल के फेल होने क मामले में चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेसः उद्घाटन 28 को, संचालन 29 से

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु 22428/22427 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया साप्ताहिक सुपरफास्ट भृगु एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में बलिया से 28 अक्टूबर, 2016 को किया जाएगा.

मलिकाइन को पटिहाट में बांध गहने व नगदी लूटा

दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा गांव में मंगलवार की रात दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने घर की मालकिन को चारपाई में बांध लूट की वारदात को अंजाम दिया. जाते जाते बदमाश घर में आग भी लगाते गए.

फेफना के विकास में रोड़ा डाल रही प्रदेश सरकार-उपेन्द्र तिवारी

फेफना विधायक उपेन्द्र तिवारी 23 अक्टूबर को रेल राज्यमंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) मनोज सिन्हा के आयोजित कार्यक्रम में फेफना विधानसभा की जनता की असाधारण उपस्थिति पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया है.

पुतला फूंक मेड इन चाइन का विरोध जताया

प्यारेलाल चौराहा पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चाइनीज समानों का विरोध करते हुए पुतला दहन किया.

नवजात की मौत के बाद नर्सिंग होम में हंगामा

नगर में स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने खूब हंगामा किया तथा प्रसूता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर नर्सिंग होम संचालिका लेडी डॉक्टर व सम्बन्धित स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की.

नए नवेले नगर पंचायत बैरिया का उद्घाटन

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन पर नवसृजित नगर पंचायत कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया. इसके बाद डीएम ने कार्यालय में अधिशासी अधिकारी अविनाश मल्ल व अन्य कर्मियों के साथ बैठकर यहां के विकास के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए.

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के भी दिन बहुरेंगे

बलिया के सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक कर उनका उत्साह वर्धन किया. कार्यकर्ताओं को धनतेरस के दिन से बलिया से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन की जानकारी दी.

खेल-कूद महाकुम्भ का आगाज आज

खेल की विभिन्न विधाओं चाहे वह गंवई परिवेश में खेला जाता हो या फिर शहरी आबोहवा में, सब कुछ वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में 25 से 28 अक्टूबर तक एक ही प्लेटफॉर्म पर दीदार का मौका दर्शकों को देगा. अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले छोटे धुरंधरों का आगमन सोमवार को शुरू हो गया.

वाम दलों का लखनऊ में जमावड़ा 9 को

पकवाइनार चट्टी पर वाम दलों के आह्वान केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियो एवं साम्प्रदायिक, जातिवादी नीतियों के विरोध में एक आम सभा हुई.