Category: Uncategorised
विकासखंड दुबहर के नगवा गांव में परमात्मा नंद चौबे के आवास पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ मंगलाचरण से सोमवार को देर शाम हुआ. श्रीमद् भागवत सप्ताह यज्ञ में भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि ज्ञान यज्ञ ही उपयोगी है तथा यह सबसे बड़ा यज्ञ है.
दो दिन बलिया में भ्रमण के बाद भांवरकोल गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारी मंगलवार को अंतिम चरण में है. भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी टाउन पॉलिटेक्निक स्थित सभा स्थल पर जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के साथ हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.
