चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने कसी कमर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. जिसमें प्रभारी अधिकरी कार्मिक सीडीओ संतोष कुमार ने इलेक्शन पर्सनल डेप्लायमेंट सिस्टम (ईपीडीएस) सॉफ्टवेयर पर मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की डेटा फीडिंग के बारे में बताया.

सिकन्दरपुर के जनता के हाथ जोड़के प्रणामः कलराज

केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में यात्रा के दूसरे दिन हनुमानगंज चट्टी, सुखपुरा, पचखोरा चैराहा, खड़सरा, सिकन्दरपुर, माल्दह, बेल्थरा रोड चैकिया मोड़, मालीपुर नगरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना, चितबड़ागांव मोड़, नरहीं, लक्ष्मणपुर, भरौली, कोरंटाडीह आदि जगहों पर परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं व रथ का जोरदार स्वागत हुआ.

कुशवाहा समाज ने 251 किलो की माला से किया स्वागत

कदम चौराहा पर परिवर्तन यात्रा रथ की रवानगी पर कुशवाहा समाज की तरफ से केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, कलराज मिश्र, मंत्री भारत सरकार सांसद भरत सिंह एवं विधायक उपेन्द्र तिवारी को 251 किलो का माला पहनाकर बड़े लाल मौर्य पूर्व प्रत्याशी बांसडीह, ओम प्रकाश मौर्य, अश्विनी कुमार वर्मा, प्रमोद कुशवाहा आदि ने सम्मानित किया.

भाजपा राज में गुंडा माफिया जेल में होंगे – केशव

विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा. तब गुंडे माफिया जेलों के अंदर होंगे. परिवर्तन यात्रा रथ लेकर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बस स्टेशन चौराहा पर एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया.

सिर्फ बीजेपी रखती है हर वर्ग का ख्याल – कलराज

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के गरीब नौजवान बेरोजगार के साथ हर वर्ग का ख्याल रखती है. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया कि केंद्र सरकार का इरादा नेक है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हर कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जो देशहित के लिए सर्वोपरि है.

शहीद हरेंद्र : खींच दी अपने खूं से ज़मी पर लकीर…

जम्मू के राजौरी सेक्टर में मंगलवार को बलिया के एक और जांबाज ने अपने देश के लिए कुर्बानी दे दी. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार के सुबह उसके गांव हब्सापुर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया. शहीद जवान हरेन्द्र यादव का अंतिम संस्कार गांव पर ही रात्रि 8:30 बजे किया गया.

बदलने पहुंचे 500-1000, थमा दिए गए 10-10 के सिक्के

केंद्र सरकार द्वारा 1000 और 500 के नोट बंद किए जाने की खबर अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है. बांसडीह स्थित भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, पूर्वांचल बैंक, कैथवली स्थित सेन्ट्रल बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार को सुबह से लोग नोट बदलने के लिये जमा हो गये.

बांसडीह में आभूषण व कपड़े की दकान में लगी सेंध, चोरी

स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बड़ी बाजार स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल के सामने एक आभूषण व रेडीमेड की दुकान में पीछे से सेंध मारकर चोरों ने हजारों रुपये के कपडे, आभूषण व नकदी चुरा ले गए. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार सोनी मौके पर पहुंचे व घटना की जांच शुरू कर दी.

भारत-पाक सीमा पर शहीद हुआ बलिया का एक और सपूत

पाक की नापाक हरकतों से जम्मू-कश्मीर में हो रही गोलाबारी में बलिया का एक और जाबांज हरवेन्द्र यादव (31) शहीद हो गया. भीमपुरा थाना के अब्बासपुर गांव निवासी हरवेन्द्र बीते दो माह में पाक की गोलाबारी में शहीदों में शुमार जनपद के तीसरे वीर सपूत हैं.

सुखपुरा में परिवर्तन रथ यात्रा का जबरदस्त स्वागत    

बलिया भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुखपुरा में गर्मजोशी से किया गया. विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ रथ पहुंचने पर स्वागत किया. भाजपा नेत्री केतकी सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से रथ पर सवार नेताओं को लाद दिया गया.

ग्रामीण की परेशानी का सबब बने 500-1000 के नोट

500 व 1000 के नोट बंद होने से बुधवार को दिन भर लोग हलकान रहे. हर चट्टी चौराहों पर मोदी सरकार के नोट के फैसले की चर्चा होतो रही. शादी विवाह के मौसम में इस तरह के फैसले को लेकर लोग रुष्ट दिखे. ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों में सरकार के निर्णय से नाराजगी रही.

समाज शिक्षित होगा तो मुकदमे कम होंगे – जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से बुधवार को दीवानी न्यायालय सभागार में ‘विधिक सेवा दिवस‘ का आयोजन हुआ. गोष्ठी में 12 नवम्बर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की जरूरत के बारे में चर्चा की गई.

जाली नोट व आतंक को प्रश्रय देने वाले पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब – राजनाथ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बलिया से प्रारम्भ हुआ और इसके साथ ही प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो गया. बलिया से परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रवाना किया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है.

पेट्रोल पम्प मालिक मालामाल, आमजन ‘कंगाल’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 व 1000 के नोटों को बन्द करने की घोषणा के बाद बुधवार के सुबह से ही पूरे दिन लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. पेट्रोल पम्प मालिक जहां मालामाल हो गए, वहीं आमजन कंगाल.

महिलाओं का सम्मान प्राथमिकता – मीना तिवारी

प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देना सरकार की पहली प्राथमिकता है. महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है. इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उक्त बातें दर्जा प्राप्त मंत्री महिला कल्याण समिति के सलाहकार मीना तिवारी ने चांददियर में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही.

जब तक जिंदा हूं, बांसडीह से ही लड़ूंगा – रामगोविंद चौधरी

समाजवादी पार्टी की ब्लॉक स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह डाक बंगला पर हुई. बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री रामगोविन्द चौधरी रहे.

अरे बइठ यार…. स्वाति सिंह कहां बाड़ी : राजनाथ

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने उद्बोधन के दौरान आधे से अधिक समय तक भोजपुरी बोलते नजर आए.

पेट्रोल पम्प का लोकार्पण रसड़ा विधायक ने किया

रसड़ा नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप उत्सव किसान सेवा केन्द्र के अन्तर्गत इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प का लोकार्पण बुधवार को विधायक उमा शंकर सिंह ने फीता काटकर किया.

पूर्वांचल में सपा-बसपा को रोकेगी भासपा- राजभर

भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से घोषणा किया कि पूर्वाञ्चल की 150 विधानसभा सीटों पर भारतीय समाज पार्टी सपा और बसपा को नहीं जीतने देगी.

सपा-बसपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश : केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया में प्रदेश को सपा बसपा से मुक्त होने की भविष्यवाणी की. उन्होंने परिवर्तन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा विधानसभा चुनाव के बाद विजय यात्रा में तब्दील हो जाएगी.