गाजीपुर में ढोल नगाड़े संग गूंज रहे मोदी के जयकारे

सचमुच आज सोमवार का दिन भाजपाइयों का है. गाजीपुर जनपद के आरटीआई मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की ओर उन्हीं का रेला गुजर रहा है. उनका उत्साह, खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. सभी ढोल, नगाड़े बजाते चल रहे हैं. लोग मोदी के नारे लगाते हुये चल रहे हैं.

गंगा में नोट फेंकने से पाप नहीं धुल जाएगा – मोदी

मेरे पहले देश में आठ प्रधान मंत्री हुए, लेकिन मैंने पंडित जी के अधूरे कार्य को आज पूरा किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी समय बद्धता के बारे में बताया. गंगा पूल के शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है. किसान फसल बीमा के बारे में भी आपने बिस्तार से चर्चा की.

जयंती पर गंगा पुल का शिलान्यास कर नेहरू जी का नमन किया – मोदी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को निर्धारित समय साढ़े 11 बजे कार्यक्रम स्थल आरटीआई मैदान में पहुंचे. उनके साथ वायु सेना के तीन हेलीकाप्टर आए. सबसे पहले प्रधानमंत्री 11.47 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से …

30 को चक्काजाम, फिर भी काम नहीं हुआ तो बेमियादी अनशन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चौपाल अचलगढ़ गांव में शंकर मिश्र के आवास पर आयोजित की गई. इसमें जनहित के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया. वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने कहा कि दलछपरा रेलवे क्रॉसिंग मठिया से अचलगढ़ ढ़ाले तक जाने वाली सड़क वर्षों से अधूरी है. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जाम भी किया था. विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था.

500 के नोट के लिए दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट

कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में रविवार की सुबह पांच सौ के नोट पर समान के लिये दुकानदार और ग्राहक भिड़ गए. इस संघर्ष में दुकानदार समेत पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर करवाया गया. सूचना पर पुलिस मामले की छान बीन में जुट गयी.

गाजीपुर-बलिया खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवम्बर, 2016 को आरटीआई मैदान, गाजीपुर में आयोजित समारोह में मऊ-ताड़ीघाट नई लाईन के मध्य गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास करेंगे. गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण का शिलान्यास, गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट ’शब्द भेदी’ एक्सप्रेस का शुभारम्भ तथा गाजीपुर घाट स्टेशन पर नवनिर्मित पेरिषेबल कार्गो केन्द्र का लोकार्पण करेंगे.

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष के मामले में रिपोर्ट दर्ज

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में शनिवार की शाम जमीन के विवाद में चले र्इंट-पत्थर व लाठियां की तड़तड़ाहट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है.

श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह का प्रसंग विस्तार से सुनाया

महर्षि विश्वामित्र की पावन एवं पौराणिक भूमि बक्सर जनपद के ब्रह्मपुर प्रखंड के उधुरा स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य प्रेम शंकर जी की देख रेख में व्यास पीठ का पूजन रमेश गोयल द्वारा सपत्निक किया गया.

गोड़ी धर्म आदिवासी सम्मेलन आज

शहर से सटे महावीर घाट गंगा नदी कंशपुर दियर स्थित पकोली बड़ा देव, फड़ा पेन ढ़ाना स्थल पर 13 नवम्बर को गोड़ी धर्म, प्रकृति धर्म आदिवासी महासम्मेलन व बड़ा देव पूजा कार्यक्रम का आयोजन 12 बजे से दिन-रात किया जायेगा.

भाजपा ने शुरू की महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में 20 दिसंबर को महिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने बलिया जिले में होने वाली महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बताया कहा कि इस सम्मेलन की तैयारी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से की जा रही है.

सिपाही को धक्का मार राइफल लूट ले गए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कई जिलों की पुलिस फोर्स जगह जगह मौजूद है. उसके बावजूद बेखौफ बदमाश अपने वाहन से धक्का मार कर पिकेट पर तैनात सिपाही की राइफल लूट कर बड़े ही आराम से भाग निकले. यह दुस्साहसिक घटना शनिवार की रात करीब पौने एक बजे महाराजगंज बाजार में लबे हाइवे पर हुई.

जिलाधिकारी ने कसी मातहतों की नकेल

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने शनिवार को तूफानी दौरा कर सुखपुरा, सिकंदरपुर और बिल्थरारोड में दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने व काटने सम्बन्धी फार्मों के बाबत पूछताछ किया. पूरी सजगता से ड्यूटी करने की सलाह भी दी सुखपुरा में अनुपस्थित सुपरवाइजर पर कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया.

तीर्थों में महान तीर्थ है भृगुक्षेत्र : राजनारायणाचार्य

नगवा में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा के दौरान स्वामी राजनारायणाचार्य ने भक्ति की शक्ति को प्रबल बताया. कहा कि संत सदगुरु और आचार्य की कृपा से भगवतशरण की प्राप्ति होती है.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों से जुटने का आह्वान

रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवम्बर के कार्यक्रम में शहर के लोगों को शनिवार की देर शाम खुद पदयात्रा कर आमंत्रित किया.

शब्दभेदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को अपने कार्यक्रम में गाजीपुर सिटी से कोलकाता के लिए शुरू होने वाली सुपरफास्ट्र ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की पहल पर शुरू हो रही इस ट्रेन का नाम शब्दभेदी एक्सप्रेस होगा. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी. हर शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे गाजीपुर सिटी से सीधे वाराणसी कैंट 1.15 बजे पहुंचेगी.

प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे पंचायती राज मंत्री

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के तहत शनिवार की सुबह वायु सेना का हेलीकाप्टर आरटीआई मैदान में उतरा और कुछ देर बाद लौट गया.

नींद खुलते ही सुखपुरा में लोग बैंक पहुंच रहे

प्रधानमंत्री के आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक से कस्बा स्थित बैंकों में भी लोगों की लंबी कतार लगी रही. निन्द खुलते ही लोग बैंक की शाखा पहुंच रहे.

बैंक के सर्वर ने सिकंदरपुर वालों को भी खूब झेलाया

बड़े नोटों के बंदी की घोषणा के तीसरे दिन भी बैंकों व बाजारों में अफरा तफरी का माहौल रहा. लोग नोट बदलने, बैंक से पैसा निकालने ,सामान खरीदने के लिए परेशान रहे. कतार में लगकर नोट बदलने में होने वाली देरी के कारण लोगों को काफी कष्ट सहना पड़ा. जबकि 500 व 1000 का नोट लेने से दुकानदारों द्वारा मना कर देने से लोग आवश्यकता के सामानों की खरीदारी किए बगैर सरकार के निर्णय को कोसते वापस अपने घर को चले गए.

बांसडीह और कैथवली में भी लम्बी लम्बी लाइनें लगी रही

1000 व 500 रुपये के नोट के अदला बदली के क्रम में शनिवार को बांसडीह व क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में नोटों को बदलने का कार्य सुलतानपुर स्थित सेंट्रल बैंक व कैथवली में सर्वर डाउन होने के चलते प्रभावित हुआ.

तेरह दिया तेल जलाने पर भी लिंक आइस पाइस खेलता रहा

नोट बदलने व धन निकासी की बात तो दूर, जमा करने में भी लोगों को तेरह दिया तेल जलाना पड़ रहा है. क्षेत्र के प्रमुख स्टेट बैक शाखा कोटवा जो चेस्ट शाखा है, पर भी दिक्कतों का अम्बार है.