कैथवली में बैंक ग्राहक गदगद तो बांसडीह में नाराज

कैथवली स्थित सेन्ट्रल बैंक पर नोट बंदी के नौंवे दिन काफी राहत भरा रहा. पहले की भांति शनिवार को 10 से 15 की संख्या में ही ग्राहक बैंक पहुचे. आसानी से अपने खातों का संचालन किया, जिससे ग्राहकों ने काफी राहतं महसूस किया.

बैंक-पोस्टआफिस में भीड़ तो घटी, लेकिन दिक्कतें बरकरार

केंद्र सरकार द्वारा 500 एवं 1000 के नोट बन्द किए जाने के बाद अभी भी आम जन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जहां क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक अखार एवं इलाहाबाद बैंक ब्यासी में जमा, निकासी एवं नोट बदलवाने वाले लोगों की भीड़ कम दिखी, वहीं दुबहड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ नागरिकों एवं शादी विवाह वालों और किसानों के साथ साथ आम खाता धारकों की भीड़ बहुत अधिक थी.

सीसोटार के किसानों को नहीं मिल रहा है खाद व बीज

नवानगर ब्लाक अंतर्गत साधन सहकारी समिति सीसोटार पर पिछले कई महीने से जिला मुख्यालय द्वारा खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है.

अंडे वाले को तमाचा क्या जड़ा हंगामा हो गया

सहतवार नगर पंचायत के बाजार में शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे गस्त कर रहे एसओ ने सड़क के किनारे ठेला लगाकर अंडा बेचने वाले एक युवक की अनायास ही पिटाई कर दी. इससे क्षुब्ध नगर पंचायत सहतवार के व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह “गुड्डू” के नेतृत्व मे सहतवार पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मुलायम के स्वागत की तैयारी में जुटे सपाई

गाजीपुर जिला मुख्यालय पर स्थित आरटीआई मैदान में 23 नवंबर को प्रस्तावित सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की जनसभा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने भी अब अपनी कमर कस ली है.

और सिपाही गिरीश यादव ने नदी में छलांग लगा अारोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने क्षेत्र में अवैध देशी शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. इससे शराब का अवैध कारोबार करने वालों में खलबली मची हुई है. अभियान के तहत शुक्रवार की शाम को सीओ श्यामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के दियारा लीलकर में अचानक छापा मारकर निर्मित शराब सहित उसे बनाने में काम आने वाले सामानों को बरामद किया.

अचानक दुबहड़ थाना पहुंचे डीएम और एसपी

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एऩएस़ एवं पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण अचानक ही शनिवार को थाना समाधान दिवस पर स्थानीय थाने पर आ धमके. उधर, नरही थाना क्षेत्र के भरौली चट्टी पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 27 बोतल अग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की आकस्मिक जांच से रानीगंज में हड़कम्प

शुक्रवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे व एसएचओ बैरिया केके तिवारी के नेतृत्व मे एकाएक पुलिस दल रानीगंज बाजार में शराब के अड्डों, मादक पदार्थों का प्रयोग करने वाले सम्भावित ठिकानों तथा बिना नम्बर वाले वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

गाजीपुर को मिला प्रेक्षागृह, लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर को फिर एक तोहफा दिया है. शुक्रवार को अपनी कैबिनेट बैठक में उन्होंने प्रेक्षागृह के प्रस्ताव को मंजूरी दी. गाजीपुर का यह पहला प्रेक्षागृह होगा. अर्से से इसकी कमी महूसस की जा रही थी. सीडीओ गाजीपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि स्वीकृत प्रेक्षागृह विकास भवन कैंपस में बनेगा.

ट्रॉमा सेंटर अब जिला मुख्यालय पर बनेगा

जनपद में कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर के निर्माण की मंजूरी दी गई थी. इसके लिए मुहम्म्दाबाद स्थित पुरानी पीएचसी को चिहिृत किया गया था. यहां तक कि पुरानी पीएचसी के भवन को जमींदोज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर भी कर दिया गया था

एक मुश्त 215 सड़कों का शिलान्यास धर्मार्थ कार्य मंत्री के हाथों

जनपद के जिला मुख्यालय पर 20 नवम्बर रविवार को 11 बजे आम घाट पार्क में आयोजित “प्रगति की ओर एक कदम और” गाजीपुर नगर की त्वरित आर्थिक बिकास योजनान्तर्गत गाजीपुर शहर के एक साथ 215 सड़कों का शिलान्यास धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र के द्वारा किया जाएगा. यह जानकारी मंत्री प्रतिनिधि जेपी चौरसिया के द्वारा दी गयी है. श्री चौरसिया ने इस कार्यक्रम में सभी से समय से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

अब तक 22 मामलों में 57 को लॉकप पहुंचाया

अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा चलाए गए अभियान में रोकथाम व बरामदगीमें भारी सफलता मिली है. जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमे सभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों से 57 व्यक्तियों के कब्जे से 451 लीटर अवैध शराब तथा 05 मोटरसाइकिलें, 09 साइकिलें बरामद की गईं व 115 कुन्तल लहन नष्ट किया गया. इसमें 22 मुकदमों में 57 आरोपियों का चालान किया गया.

अरसे से फल फूल रहा है अवैध शराब का गोरखधंधा

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब का धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा है. वह भी सरकार की नाक के नीचे. इसमें आबकारी विभाग एवं पुलिस की मिलीभगत के कारण सरकारी देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब लोग पैसा देने के बावजूद पीने को मजबूर हैं.

मोदी के फैसलों को देश हित में बताया, सहयोग मांगा

नगर में नोट बंदी के बाद बैंकों पर सुबह से लगे लोगों को शुक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने चाय एवं पानी पिलाया. कार्यकर्ताओं ने लोगों से देशहित में मोदी के फैसलों में सहयोग की मांग भी की.

परोजन में रसड़ा में बाइक चोरों की चांदी

बृहस्पतिवार को बस्तौरा गांव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह के भतीजे का तिलकोत्सव था. उनके रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के नागपुर निवासी बलिराम सिंह अपनी बाइक सुपर स्पेलेंडर यू पी 60 के 4921 धर्मेन्द्र सिंह के दरवाजे पर खड़ी करके तिलकोत्सव में चले गए.

शहीद राम उग्रह पांडेय की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन

1971 भारत पाक युद्ध के नायक महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की मूर्ति स्थापना के लिए शुक्रवार को गाजीपुर जनपद के जखनियां रेलवे स्टेशन पर रेलवे सलाहकार समिति सदस्य श्रीराम जायसवाल द्वारा नारियल तोड़कर भूमिपूजन किया गया, जहां शहीद की मूर्ति का अनावरण 26 नवम्बर शनिवार को रेल राज्यमंत्री/ संचार मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा किया जाएगा.

शेरपुर खुर्द में फायरिंग, पौत्र समेत महिला जख्मी

भांवरकोल थानान्तर्गत शेरपुर खुर्द में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे फायरिंग की गई है. इस वारदात में माधुरी राय पत्नी अशोक राय ललन के हाथ में तथा उनके पौत्र आकाश की अंगुली में गोली लगी है. इस मामले में माधुरी राय के बड़े बेटे रंजक राय की ओर से दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

बक्सर का लिट्टी चोखा मेला कल से

पंचकोशी परिक्रमा सह पंचकोश मेला इस माह की उन्नीस तारीख से प्रारंभ हो रहा है. जिसका शुभारंभ शनिवार को अहिरौली से होगा. विश्व विख्यात बक्सर के इस मेले को लोग लिट्टी-चोखा मेला के नाम से जानते हैं. यह मेला अब बक्सर जिले की पहचान बन चुका है. अन्य प्रदेशों और जिलों में बसे लोग इस तिथि को हर दम याद रखते हैं.