एमआईएस की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ के तहत होने वाले कामों की समीक्षा जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने की. उन्होंने शौचालयों के निर्माण व एमआईएस में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीपीआरओ राकेश यादव को सचेत किया. ब्लाक स्तर पर इस मिशन के कामों की मानिटरिंग करने तथा उसकी कार्यवृत्ति देने का निर्देश दिया.

नरेंद्र कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि

रविवार को पूर्वांचल भूमिहार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष वीरभद्र राय के वाराणसी स्थित अशोकपुरम डाफी आवास पर उनके इकलौते पुत्र नरेंद्र कुमार राय की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

सुहवल में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ

सुहवल गांव में आगामी दो दिसंम्बर से आयोजित विराट धनुष यज्ञ मेले से पूर्व आज से सात दिवसीय 11 कुण्डीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ पूरे वैदिक मन्त्रोचार के साथ व्यास स्वामी मदन गोपाल दास जी महराज ने किया. उसके उपरान्त मण्डप पूजा, बेदी पूजन, 151 कुवांरी कन्याओं का पूजन किया गया उसके पश्चात कलश यात्रा संत श्री मानदास बाबा के प्रांगण से पीताम्बर धारण किए हुए हाथ में कलश लिए कन्याओं ने निकाला.

जिलाधिकारी ने पढ़वाई संविधान की प्रस्तावना

शनिवार को जिले भर के कार्यालयों में ‘संविधान दिवस‘ मनाया गया. इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को ‘संविधान की प्रस्तावना‘ पढ़वाई.

बहादुरपुर सेवायोजन मेले में 69 को मिला रोजगार

शासन की मंशा के अनुरूप बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ, जिसमें 69 बेरोजगारों को रोजगार मिला.

ड्यूटी के दौरान हादसे में हुई लांसनायक अशोक यादव की मौत

भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसकर गजियापुर के मौजा हुड़हरा गांव के लायंस नायक अशोक कुमार यादव की बीते बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस सूचना के मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. वहीं क्षेत्र के लोगों का उनके घर तांता लगा हुआ है.

एक्स रे मशीन नहीं है, लेकिन टेक्नीशियन है, गाड़ी नहीं है, लेकिन ड्राइवर तैनात है

लोकनायक जयप्रकाश नाराय़ण की जन्म भूमि पर बना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलिया स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा सकता है. बीते दो मई को अपने बैरिया आगमन पर प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने इस सीएचसी का लोकार्पण करते हुए जेपी के गांव वासियों व आस पास के लोगों को सौगात दी.

सुब्रत पाठक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई

रामलीला मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने आशा जताई की उनके मनोनयन से संगठन में गतिशीलता आयेगी. साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में लाभ भी मिलेगा.

लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने पर जोर दिया

शाहमुहम्मद पुर गांव स्थित बालेश्वर इण्टर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. अध्यक्षता कर रहे रामसूरत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर छात्रों से परिचर्चा की.

हर मोर्चे पर विफल रही है केंद्र सरकार – रिजवी

प्रदेश की सपा सरकार ने चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा कर दिया है. वही केंद्र सरकार इस मामले में विफल रही है. नोट बंदी की घोषणा बिना किसी व्यवस्था के हड़बड़ी में किया गया, जिसने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है. क्षेत्र के पंदह गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पशुपालन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने यह विचार व्यक्त किया.

दो बाइकों समेत वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

गाजीपुर आजमगढ़ बार्डर के भिलिहीली के पास बहरियाबाद पुलिस ने शनिवार की शाम जनपद के अपराधियों में वांक्षित पंकज सिंह पुत्र राम अवध सिंह ग्राम इस्माइलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ एवं सन्तोष राम पुत्र नन्द लाल राम भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को एक पल्सर मोटर साइकिल, एक हीरो होण्डा मोटर साइकिल एवं एक तमंचा 315 बोर एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

कोदई के बाद भलुहीं गांव में भी पड़वे समेत भैंस खोल ले गए

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ही भलुही गांव में शनिवार की रात चोरों ने दरवाजे पर बंधे राम चंद्र चौहान की लगमग 50 हजार की भैंस उसके पड़वे के साथ खोल ले गए.

पड़ोसियों ने बताया तब पता चला कि घर में चोरी हो गई

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बघेंवा गांव में शनिवार की रात सेंधमारी कर चोर राम नाथ वर्मा के घर से लगमग डेढ़ लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया. चोरी गए सामानों मे लगमग एक लाख के जेवर एवं पचास हजार के फूल के बर्तन है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को चोरी का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया.

Death

तीन हफ्ते में महिला की तीसरी लाश मिलने से गुत्थी और उलझी

थाना क्षेत्र के झोरीडीह गांव के समीप रविवार को फिर अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव 18 वर्षीय युवती का है. इसके गले में फंदे के स्पष्ट निशान है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यातायात माह में स्कूल बच्चों ने निकली रैली

जनपद बलिया में नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. यातायात माह-2016 (माह नवम्बर) में शनिवार को आम जन मानस में यातायात के नियमों को पालन करने के लिए स्कली बच्चो द्वारा रैली निकाल कर किया गया.

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रजत जयंती समारोह आज

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा बलिया की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को दोपहर दो बजे से बलिया टाउन हाल स्थित बापू भवन में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी संस्था की स्थानीय संचालिका ब्रम्हाकुमारी उमा दीदी ने दी.

घरवाले सोते रहे, चोर नगदी और आभूषण लेकर आराम से निकल गए

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोंडउर निवासी माधव राय पुत्र स्व. शिवनाथ राय के घर में शनिवार की रात सेंध लगाकर कमरे में रखे ब्रीफकेस एवं बक्सों को तोड़ कर लगभग एक लाख की नकदी समेत लाखों के आभूषण लेकर बड़े ही आराम से निकल गये. इसकी जानकारी सुबह पांच बजे घर के लोगों को हुई.

फौजी की मौत की सूचना से हुड़हरा गांव में कोहराम

भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा उसकर गजियापुर के मौजा हुड़रहां गांव के एक जवान की नासिक में मौत हो गई है. इसकी सूचना घर पर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है.

गोली मारकर बाइक ले भागे बदमाश

शनिवार की रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन हौसलाबन्द बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मारकर उसकी बाइक लूट कर भाग निकले. घायल पीड़ित का इलाज बलिया जिला अस्पताल में कराया गया. सहतवार पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दाखिल कर छानबीन शुरू कर दी है.