विकास विषयक बैठक कलेक्ट्रेट में 7  को

उत्तर प्रदेश के विकास हेतु शासन के नवीन एजेण्ड़ा 80 कार्यक्रम, 50 लाख से अधिक धनराशि के अपूर्ण परियोजना, जिला योजना, 20 सूत्री कार्यक्रम, सांसद आर्दश ग्राम योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा से सम्बन्धित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत हुई उपलब्धि की समीक्षा बैठक 07 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी.

दुकानदारों ने की डीएम से पूर्व स्थान पर ठेला लगाने की मांग

ठेले पर फल व अन्य सामान बेचने वाले 102 दुकानदारों ने जिलाधिकारी को अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए पुनः चौक क्षेत्र मे ठेला लगाने की अनुमति देने की मांग की है. कहा है कि करीब चार माह पहले ठेला दुकानदारों को चौक क्षेत्र से हटा दिया गया था. इससे उनकी रोजी-रोटी छीन गई है.

भाजपा प्रान्तीय परिषद के सदस्यों का हुआ मनोनयन 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद बलिया जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रो से प्रान्तीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी किया.

बिल्थरारोड में भी चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

नगर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सीओ श्रीराम के नेतृत्व में शनिवार को विशेष अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व नगर विभिन्न सड़कों पर अनधिकृत रूप से लगाये गए वाहनों, ठेली और खोमचे वालों को हटाया.

बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्य देव, पशु-पक्षी ही नहीं, लोग भी दुबके

पूरे दिन भगवान भास्कर बदलो की ओट में छिपे रहे. पूरे दिन कुहासे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु पक्षी भी बेहाल रहे. कोहरे और धुंध के चलते सड़क पर वाहनों की रफ़्तार भी धीमी पड़ गयी थी.

नकदी न मिलने से आजिज लोगों ने किया हाईवे जाम

नोटबंदी के बाद लोग नकदी को लेकर आए दिन सड़क पर उतर रहे हैं. शनिवार को भी क्षेत्र के पहाड़पुर में ग्रामीणों ने यूनियन बैंक की पहाड़पुर शाखा में पर्याप्त नकदी न होने से आक्रोशित हो उठे. गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग 29 को जाम कर दिया. काफी देर तक एनएच पर रास्ता जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई.

रसड़ा में ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी पर हमला, लूट

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार स्थित पेट्रोल टंकी पर अराजक तत्वों ने शनिवार की शाम ट्रक मालिक एवं ड्राइवर समेत खलासी की पिटाई कर साठ हजार नगदी और ट्रक मालिक के सोने की चेन छीन कर भाग गए.

लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएम ने सिखाए लेखपाली के गुर

नव नियुक्त लेखपालों को मॉडल तहसील में प्रशिक्षकों ने लेखपाली के गुर सिखाए. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने भी लेखपालों को पूरी नौकरी में काम आने वाले जरूरी टिप्स दिये. बताया कि किस तरह अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनता की सेवा कर सकते हैं.

चौपाल पर चर्चा में किसानों से रू-ब-रू अधिकारी

मनियर ब्लाक के सुल्तानपुर गांव व बेरूआरबारी ब्लॉक के मैरीटार में चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम के तहत डीएम गोविन्द राजू एनएस व जैव उर्जा बोर्ड के राज्य समन्वयक पीएन ओझा सीधे किसानों से रू-ब-रू हुए. जल प्लावित क्षेत्रों या नीलगाय के प्रकोप वाले क्षेत्रों में सगंध पौधों के अलावा बॉयोमास से बॉयोकोल उत्पादन की नकनीकी को बताया गया.

जैव उर्जा के स्रोतों व उसके लाभ बताए

जैव उर्जा नीति के प्रभारी क्रियान्वयन के लिए विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय जैव उर्जा समिति की बैठक हुई. डीएम ने जैव उर्जा के स्रोतों व उसके लाभ को बताए. साथ ही इसके ज्यादा से ज्यादा प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने की जरूरत पर बल दिया.

राघोपुर चट्टी से गहने समेत आलमारी उठा ले गए

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी स्थित एक आभूषण की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने समेत लोहे की आलमारी उठा ले गए. दुकान से एक किलोमीटर दूर केवल आभूषण के डब्बे मिले. सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कामयाबी का श्रेय मम्मी-पापा को, आदर्श अखिलेश यादव

सैदपुर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सपा विधायक सुभाष पासी के छोटे पुत्र राहुल पासी ने स्विटजरलैंड के लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल्स ऑफ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट की बैचलर डिग्री हासिल की है. स्कूल के दीक्षांत समारोह में चांसलर कार्लोस डियाज डे ला लास्त्रा ने उन्हें यह डिग्री सौंपी.

बक्सर में श्रीमद्भागवत कथा में पुस्तक का विमोचन

बक्सर में आयोजित श्रीमद्भागवत् कथा के मध्य पूज्य श्री मामा जी सरकार पर स्मृति-ग्रन्थ भक्तमाली सुदुर्लभम् का लोकार्पण किया गया. जिसके सम्पादक श्रीराम पाण्डेय भार्गव एंव श्री कपिलमुनि तिवारी तुलसी भवन जमदेशपुर के साहित्यकार हैं.

सही जवाब से गदगद हुए बीएसए, दिया इनाम

शिक्षा क्षेत्र बेरुवारबारी प्राथमिक विद्यालय करमपुर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. कक्षा पांच के बच्चों से उन्होंने सामान्य ज्ञान के प्रश्न एवं पहाड़ा पूछा. बच्चो द्वारा सही जबाब देने पर बीएसए ने उन्हें सौ-सौ रुपये बतौर इनाम नगद दिया.

रिलायंस जियो पर लग सकता है 500 रुपये का जुर्माना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को बिना इजाजत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों में इस्तेमाल करने पर रिलायंस जियो पर 500 रुपये का जुर्माना ठोंका जा सकता है. बीते बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह लिखित जानकारी दी है.

फावड़े से कूंच कर पांच साल के मासूम की हत्या

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अतरडरिया में शुक्रवार को देर शाम दोपहर से लापता झाड़ी में एक पांच वर्षीय बच्चे की फावड़े से सिर कूंची लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. बच्चे की लाश मिलने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई. लड़के की पहचान शुभम् पुत्र मुन्ना वर्मा के रूप में हुई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.

एडीआर भवन में मध्यस्थता केंद्र का शुभारम्भ

दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में मध्यस्थता केंद्र का शुभारम्भ जिला जज मो.असलम, डीएम गोविन्द राजू एनएस व एसपी वैभव कृष्ण ने संयुक्त रूप से किया.

संगठित एवं असंगठित मजदूरों का खुलवाया जाएगा बैंक खाता

जिलाधिकरी गोविन्द राजू एनएस के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी तिवारी ने समस्त पेट्रेल पम्पों, ईंट भट्ठों, दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों एवं कार्यदायी संस्थाओं के नियोजकों से कहा है कि वे अपने श्रमिकों का बैंक खाता खुलवाकर अवगत करावें. खाता खोलने के लिए अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक को अवगत करा दिया गया है. इसके लिए वे कैम्पों का भी आयोजन करेंगे.

लखनऊ के हाईटेक कृषि मेले में भागीदारी के लिए बलिया के किसान रवाना

नई-नई तकनीकी जानकारी पाने के लिए जनपद के करीब डेढ़ सौ किसानों को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे हाईटेक मेले में भेजा गया. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया. किसानों से कहा कि मेले में मिली जानकारी को सहेजते हुए बेहतर उत्पादकता प्राप्त करें.

163 को प्रधानाध्यापक के पद पर तैनाती का परवाना

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने 163 सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्याक के पद पर नवीन तैनाती का परवाना दिया. अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाओं को विकल्प के अनुरूप स्कूल मिला है, इससे उनमें खुशी की लहर है.