सिर्फ बसपा लड़ती है सर्व समाज के हक की लड़ाई – घूरा राम

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर 61 वां परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान के प्रांगण में पूर्व मंत्री एव बिल्थरारोड विधान सभा बसपा प्रभारी/प्रत्याशी घूरा राम के नेतृत्व में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

बसपाइयों ने भी बड़ी शिद्दत से बाबा साहब को याद किया

मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान में बसपा नगर विधान सभा इकाई के तत्वावधान में बाबा साहब का 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया.

वाम मोर्चा ने निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर किया प्रहार

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ लोकतंत्र की मांग को लेकर संयुक्त वाम मोर्चा में शामिल माकपा, भाकपा माले, एसयूसीआई, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में कलेक्ट्रेट कंपाउंड से रेलवे स्टेशन तक मार्च निकाला.

कुपोषित व अतिकुपोषित को अलग अलग चिन्हित करें

बाल विकास परियोजना केंद्र पंदह के डवाकरा हाल में मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के सुपरवाइजरो व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 एवं 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वजन दिवस के अवसर पर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

सपा नेता की पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया

कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार की रात सपा नेता मोती मंडल की पत्नी मानती देवी (42) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि

शेर-ए-बलिया चितु पांडेय को 70वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी.

राशन, किरासन और पेंशन का टेंशन

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह द्वारा बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही जनसंवाद पदयात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को गांवों के चौपालों पर राशन-किरासन व पेंशन का मुद्दा छाया रहा.

चन्द्रभानु पाण्डेय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छात्र नेताओं ने अपने प्रेरणास्रोत व स्वाभिमान के रक्षक शहीद छात्र नेता चन्द्रभानु पाण्डेय की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

अस्पताल की व्यवस्था से आजिज हो सौंपा ज्ञापन

सोमवार को छात्र युवा अधिकार मंच के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ छात्र नेता दिलीप भाई के नेतृत्व में छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौपा.

लापता बालक की खोज में दर-दर भटक रहे परिजन 

कोतवाली थानान्तर्गत ग्राम जमालपुर निवासी एक 13 वर्षीय लापता बालक अभिषेक पासवान पुत्र शिवकान्त पासवान की खोज में दर-दर भटक रहे परिजनों की विक्षिप्तों जैसी हालत हो गई है.

ददरी मेले के समापन समारोह में सभासदों का सम्मान

सोमवार को अपरान्ह भारतेन्दु हरिश्चंद्र कला मंच पर ददरी मेले के समापन समारोह में नगर पालिका के सभी सभासदों को अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण कर चेयरमैन प्रतिनिधि ने सम्मानित किया. सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. महिला सभासदो ने नपा चेयरमैन साधना गुप्ता को शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया.

पुनर्निर्माण के बाद ओक्डेनगंज पुलिस चौकी का उद्घाटन

ओक्डेनगंज पुलिस चौकी परिसर में नव निर्मित मेस, डाइनिंग हाल तथा इन्टरलाकिंग का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ सदर केसी सिंह, कोतवाल अनिल तिवारी, चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र राय सहित अन्य चौकी इंचार्ज तथा विशेष रूप से मौजूद रसड़ा कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव व तमाम आरक्षियों की उपस्थिति में वरिष्ठ आरक्षी कैलाश यादव द्वारा सम्पन्न हुआ.

सहतवार बड़े पोखरे पर दुकान में चोरी

सहतवार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने सहतवार बड़े पोखरे पर स्थित लालटेन व स्टोव वगैरह की दुकान का पटरा उखाड़ कर हजारों रुपये का समान चुरा लिया. दुकानदार द्वारा दुकान में चोरी की तहरीर सहतवार पुलिस चौकी पर दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बांसडीह में भी चला अतिक्रमण उन्मूलन अभियान

बांसडीह सप्तऋषि द्वार व बांसडीह बलिया मार्ग, बांसडीह मनियर मार्ग, बांसडीह सहतवार मार्ग के अतिक्रमण व वाहनों को पुलिस ने हटवाया. इसके चलते वहां अफरा तफरी मच गई. सभी वाहन चालक व पटरी दुकानदार इधर उधर भागने लगे.

सपाइयों ने अपने विधायक पर लगाया उपेक्षा का आरोप

समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को डाकबंगला रोड स्थित जिला पंचायत के डाक बंगाल में विधानसभा इकाई अध्यक्ष समशाद बासपारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में वक्ताओं ने विधायक गोरख पासवान पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाशों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस को सम्मिलित करते हुए 06 दिसम्बर, 2016 दिन मंगलवार को निगोशिएबुल एक्ट के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम ने दी है.

जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें कल से निरस्त रहेंगी या रूट बदल कर चलाई जाएंगी

रेल ट्रैक दोहरीकरण के क्रम में औड़िहार-राजवारी रेल खण्ड पर स्थित कादीपुर एवं सारनाथ स्टेशनों पर नॉन इण्टरलाक कार्य होने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शाटे टर्मिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जायेगा.

विकास के मामले में अखिलेश सरकार बेजोड़ – हरेंद्र सिंह

बांसडीह विधान सभा समाजवादी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय सिनेमा हाल पर सोमवार को हुई, जिसमे आगामी विधान सभा के चुनाव के बारे में, संगठन व पार्टी की मजबूती के लिए चर्चा की गई.

बैरिया नगर पंचायत के नाम पर पांच दर्जन सफाई कर्मी

बैरिया नगर पंचायत का दर्जा हासिल करने के बाद भी ऐतिहासिक व सामाजिक महत्व वाले, बैरिया के गौरव को बढ़ाने वाले शहीद स्मारक के साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. प्रत्याशा के इस नगर पंचायत का शुभारंभ विगत 25 अक्टूबर को हुआ.

धनुष यज्ञ मेला- सियासी गलियारे में विधायक की अनुपस्थिति पर बतकुचन

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेले में पहले दिन लगने वाले परंपरागत राजनीतिक शिविरों में इस बार समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी का शिविर नहीं लगा. वैसे तो यहां हर साल मेले में राजनीतिक शिविर लगाए जाते हैं, लेकिन चुनावी वर्ष में यह शिविर खास होता है. सिर्फ कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने अपना अपने शिविर लगाए.