लापता युवक का शव मिलने के बाद भीड़ ने थाना फूंका

तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से उग्र हुई भीड़ ने देवरिया जिले के मदनपुर थाना को आज फूंक दिया. पुलिस वालों ने थाने से किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. भीड़ के पथराव से कुछ सिपाही और अन्य घायल भी हुए हैं.

ठंड व गलन के चलते अब छह को खुलेंगे स्कूल

ठंड व शीतलहरी के चलते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने दो दिन और छुट्टी बढ़ा दी है. बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि अब 8वीं तक के सभी स्कूल 06 जनवरी को खुलेंगे. हालांकि अवकाश के दौरान सभी अध्यापक विद्यालय पर मौजूद रहेंगे.

Mau Junction

वाद विवाद प्रतियोगिता में विष्णु व मृदुला विजयी

अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद स्तर पर “मानवाधिकार संरक्षण व पुलिस कार्य प्रणाली के मध्य सामंजस्य” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता कराये जाने के अनुपालन में सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में उक्त वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

फत्तेउल्लाहपुर में फैक्ट्री की राख के चलते जीना मुहाल

फत्तेउल्लाहपुर स्थित सुखबीर एग्रो फैक्ट्री का गेट गुस्साए ग्रामीणों ने बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे. फैक्ट्री से उड़ने वाली राख से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. जिसके कारण सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को भड़क उठा. बाद में फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक इंजीनियर एपी यादव की ओर से आश्वासन दिया गया कि वह इस प्रकरण को जीएम के समक्ष उठायेंगे, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.

साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों के बीच बंटे कंबल

माता कमली देवी फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जंगीपुर क्षेत्र के चक साउजुद्दीनपुर में गरीब असहायों को ठंड से राहत दिलाने के मकसद से कम्‍बल वितरण किया गया.

गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयास से रैन बसेरा की सहूलियत

बढ़ती ठंड का सबसे ज्यादा असर यात्रियों और गरीबों पर पड़ रहा है. इसी कड़कडाती ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गाजीपुर के सामाजिक संस्‍था गाजीपुर क्रिकेटर्स के प्रयासों से लगातार 12वें साल रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें तमाम रेल यात्री और गरीब असहाय लोग जाकर ठंड से राहत पा रहे हैं.

पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास

प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने शुक्रवार को पत्थरघाट, ढेलवां व कुर्था गांव के सेतुओं व संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया.

जलालाबाद में सपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट

अपराधी बेलगाम हो गए हैं. जिले में हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सपा नेता तक सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी स्थिति में तो आमजन की बात करना ही बेमानी है. खादी ग्रामोद्योग के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन साहू के जलालाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करके कैशियर से पौने सात लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दे दिया.

देवापुर चट्टी सरे शाम बैंक कर्माचारियों संग लूट

मरदह थाना क्षेत्र में लबे सड़क बाइक सवार छह बदमाशों ने एसबीआई के दो कर्मचारियों को लूट लिया. उसके बाद वह पलायित हो गए. यह दुस्साहसिक वारदात शुक्रवार की देर शाम करीब छह बजे देवापुर चट्टी के पास हुई. इस मामले में पीड़ित बैंक कर्मियों ने शनिवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई.

साक्षी रही अव्वल, कंचन व दिव्या भी पुरस्कृत

गाजीपुर वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाय 2016-हाय 2017 शीर्षक कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता तथा रूप सज़्जा प्रतियोगिता का आयोजन शहर के सन्त कबीर पब्लिक स्कूल में किया गया.

एडवोकेट बृजनंदन चौबे को भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में प्रधानाचार्य रवि राय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि एडवोकेट बृजनंदन चौबे के निधन से विद्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई हैं. स्वर्गीय बृजनंदन चौबे ने विद्यालय की विकास मे अतुलनीय योगदान दिया था.

वन स्टाप शॉप किसानों के लिए एग्री जंक्शन के रूप में कार्य करेगा

इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त कर विकास खण्ड के सम्बन्धित उप समभागीय कृषि प्रसार अधिकारी से संस्तुति कराकर एक सप्ताह के अन्दर जमा करें.

एससी/एसटी पशुपालकों से 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

नेशनल लाइव स्टाक मिशन योजनान्तर्गत जनपद बलिया में अनुसूचित जाति/जनजाति के पशुपालकों हेतु जनपद स्तर से दो शक्ति चालित कुट्टी काटने की मशीन एवं प्रत्येक विकास खण्ड से एक पशुपालक को हस्त चालित कुट्टी काटने की मशीन क्रमशः 50 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु लाभार्थियों का चयन किया जाना है.

नहीं है आधार तो बैंक से रुपये निकालते वक्त हो सकते हैं लाचार

आधार को प्रमुख पहचान पत्र बनाने पर सहमति बन चुकी है. एटीएम में बिना अंगूठा लगाए नहीं निकलेगा पैसा. बैंक खाता खोलने, एटीएम से पैसा निकालने और डिजिटल भुगतान के लिए सरकार आधार कार्ड को प्रमुख पहचान पत्र बनाने की तैयारी में है.

डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए भीम ऐप लांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुक्रवार को बीएचआईएम ऐप (भीम ऐप) लॉन्च किया. ‘बीएचआईएम’ का मतलब ‘भारत इंटरफेस ऑफ मनी’ एप को लॉन्च किया.

अब मवेेशियों के इलाज के लिए सचल वाहन दस्ते की सौगात

प्रदेश के पशु पालकों को सरकार के तरफ से सचल वाहन दस्ते की सौगात दी गई है. पशु चिकित्सा की जीर्ण—शीर्ण व्यवस्था को बदलने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस पहल से किसानों को अपने पशुओं के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी.

गाजीपुर सपा जिला अध्यक्ष व महासचिव ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष राजेश कुशवाहा ने शुक्रवार को पद से त्‍यागपत्र दे दिया. श्री कुशवाहा ने अपने त्‍यागपत्र की प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव को भेज दिया है.

फेफना विधायक ने दिया 5 साल का हिसाब

फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान पांच वर्षों में विधायक निधि से किए गए कार्यों का विस्तार से विवरण दिया.

मुलायम ने CM अखिलेश और राम गोपाल को समाजवादी पार्टी से निकाला

मुलायम सिंह यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह का कहना है कि ऐसा उन्होंने पार्टी को बचाने के लिए किया है.

गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में हाई प्रोफाइल बाइक चोर गिरोह

रातों रात अमीर बनने का ख्वाब और हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने के शौक ने उन युवकों को बाइक चोर बना दिया. ब्रांडेड कपड़े, महंगे मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए बकायदा गिरोह बना कर कुछ माह में इन्होंने गाजीपुर पुलिस के नाक में दम करके रख दिया था.