ताकत दिखाने की कोशिश में शादाब फातिमा का रोड शो

जहूराबाद विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से टिकट कटने के बाद पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने रविवार को जहूराबाद में अपनी जन ताकत दिखाने की पूरी कोशिश की.

एकीकृत व्यापार आयोग की मांग को पूर्ण समर्थन – विवेक गुप्ता

एकीकृत व्यापार आयोग का गठन करने की मांग की पहल पर नगर उद्योग व्यापार मंंडल के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा का उद्योग व्यापार मंडल काशी हृदय से स्वागत करता है.

वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती

दिव्यांग बच्चे लोकतंत्र की मजबूती के लिए शनिवार की दोपहर सड़क पर उतरे. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाले. संस्था समर्पण, शास्त्री नगर के बैनर तले यह रैली कलेक्ट्रेट स्थित सरजू पांडेय से शुरू हुई.

जमानिया पहुंचे डीएम-एसपी, कसी मातहतों की नकेल

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने एवं लागू आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से जमानियॉ क्षेत्र का भ्रमण किया.

निशांत राज की तत्काल रिहाई की मांग ने जोर पकड़ा

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम में छात्रों की बैठक महाविद्यालय प्रांगण में हुई. इसमें कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निशांत राज की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की गई.

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने खाया जहर

सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के डूंहा बिहरा गांव में परिवारिक कलह के चलते 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया. परिवार वाले गंभीर दशा में इलाज हेतु उसे बलिया ले गए हैं.

दूसरी पुण्यतिथि पर शहीद कर्नल एमएन राय का भावपूर्ण स्मरण

शौर्य चक्र एवं युद्ध सेना पदक से सम्‍मानित शहीद कर्नल एमएन राय की द्वितीय पुण्‍यतिथि गाजीपुर चंदन नगर स्थित आवास पर मनायी गयी.

विनोद राय को बसपा ने बाहर का रास्ता दिखाया

मुहम्‍मदाबाद विधानसभा सीट के बसपा के पूर्व प्रत्याशी विनोद राय को पार्टी के साथ अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्‍त होने के कारण बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है. इस बात की जानकारी बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रामप्रकाश भारती उर्फ गुड्डू ने दी.

मुरलीछपरा में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, मुरलीछपरा के प्रांगण में बृहस्पतिवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रधानाध्यापक अतुल कुमार तिवारी द्वारा झण्डारोहण किया गया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया.

डॉक्टर अक्सर सीएचसी नहीं आते, मगर हाजिरी दुरुस्त है

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. पी के सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.

गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन

पुलिस लाइन परिसर में 68 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य परेड का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संजय कुमार खत्री जिलाधिकारी गाजीपुर उपस्थित रहे.

सातवीं पुण्य तिथि पर रामनाथ यादव का भावपूर्ण स्मरण

बाराचवर ब्लॉक परिसर में पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रामनाथ यादव की सातवीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रामनाथ यादव समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही रहे.

तमंचा व कारतूस समेत हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र के भरौली कला के पास बुधवार की रात साढे़ नौ बजे सुबास राम टुन्नू पुत्र तुलसी अचानक पुलिस को देखकर भागने लगा.

इलाहाबाद में पत्नी और उसके आशिक को मार डाला

पत्नी और उसके आशिक को मार डाला. नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा-भांजा तालाब के पास एक पान विक्रेता ने अपनी पत्नी और उसके आशिक की अपने घर में हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल शुरू कर दी है.

महाराजगंज में ट्रक की चपेट में आने से चीनी मिल मजदूर की मौत

चीनी लोड करने के लिए बैक करते समय ट्रक की चपेट में आने से आईपीएल चीनी मिल के परिसर में दैनिक मजदूर की मौत हो गयी. ट्रक ड्राइवर को कर्मचारियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जाति, सम्प्रदाय, बिरादरी से ऊपर उठकर बेधड़क डालें वोट

गाजीपुर में बुधवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन रैली निकाल कर किया गया.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर टाउन महाविद्यालय में गोष्ठी

श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया.