व्यापारी को लूटने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच व बिरनों पुलिस ने व्‍यापारी को लूटने का इंतजार कर रहें तीन बदमाशों को धर दबोचा.

गाजीपुर में पांचवे दिन कुल 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

विधानसभा चुनाव 2017 के नामांकन के पांचवे दिन बुधवार को पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सैदपुर विधायक सुभाष पासी, पूर्व विधायक अलका राय, कालीचरण राजभर सहित कुल 22 प्रत्‍याशियों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

प्रमाण पत्र व शील्ड देकर विदा किए गए छात्र

सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

कहीं मामा- भांजा तो कहीं मां- बेटा एक दूसरे को दे रहे हैं टक्कर

एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग दलों में रहना और अपने-अपने दल के लिए प्रचार करना अजूबा नहीं है. इस विधानसभा चुनाव में भी ऐसा नजारा सूबे के कई विधानसभा क्षेत्रों में होगा, इलाहाबाद भी इससे अछूता नहीं है.

अफजाल अंसारी बोले, अखिलेश-राहुल की जोड़ी लल्लू और पप्पू की

हाल ही में बसपा में शामिल हुए मुख़्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने मंगलवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली. कहा कि अखिलेश और राहुल की जोड़ी किसी लल्लू और पप्पू से कम नहीं है.

अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय नहीं कराएगा प्रवेश परीक्षा

अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा. यह बड़ा फैसला मंगलवार को हुई बैठक में विवि प्रशासन ने लिया. इविवि के अफसरों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेंस टेस्ट ( CUCET) में शामिल होने का निर्णय लिया.

विदाई नहीं, ‘प्रेरणा सम्मान समारोह’

नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में कक्षा द्वारा 12वीं के छात्रों का दीक्षांत समारोह ‘विदाई समारोह‘ का आयोजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ.

सेमरा के कटान पीड़ित ‘नोटा’ से राजनेताओं का जवाब देने के मूड में

एक बार वोट पाकर सदन तक पहुंचने वाले नेता 5 साल तक किस तरह से आमजन के दर्द को भूल जाता है और अगर इस बीच याद भी आता है तो विकास कुछ ऐसा करता है कि वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है.

गाजीपुर से राजेश कुशवाहा समेत कई ने किया नामांकन

सदर सीट से सपा उम्मीदवार राजेश कुशवाहा ने भी मंगलवार को अपना नामांकन कर दिया. नामांकन के बाद मीडिया से दावा किए कि जीत उनकी होनी है.

चुनाव कर्मियों के परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती मतदान कार्मिक के रूप में लगायी गयी है. प्रायः ऐसा देखा गया है कि मतदान कर्मी के रूप में नियुक्त कतिपय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने स्वयं अथवा अपने परिवार की बीमारी के आधार पर ड्यूटी से मुक्त किये जाने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है.

सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर बन रहा चुनावी माहौल

मौजूदा समय में इंटरनेट की दुनिया में पैठ बना चुका हर व्यक्ति आज किसी न किसी सोशल नेटवर्क से जुड़ा है. इसमें कोई संशय नहीं है कि सोशल मीडिया का मंच आज अभिव्यक्ति का नया और कारगर माध्यम बन चुका है.

नाबालिग लड़की संग हत्थे चढ़ा आरोपी

करीमुद्दीन पुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर से एक माह पहले घर से भागे लडके और नाबालिग लडकी को मुखबिर की सूचना पर करीमुद्दीन पुर थाने के एसआई अशोक कुमार गुप्ता एवं कान्सटेबल सन्तोष सिंह, महिला कान्सटेबल चन्द्र लेखा सिंह ने रविवार की शाम 6 बजे दबोच लिया.

आचार संहिता का उल्लंघन कत्तई मंजूर नहीं – एसपी

पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे की उपस्थिति में सोमवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारीगण व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.

गाजीपुर और मऊ से बिना तामझाम अंसारी बंधुओं ने भी नामांकन किया

अंसारी बंधुओं ने बसपा उम्मीदवार के रूप में सोमवार को बहुत ही सादगी के साथ गाजीपुर और मऊ से अपना नामांकन किया.

कोटवारी में छात्र छात्राओं ने मतदान के लिए अलख जगाया

कोटवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय से छात्र छात्राओं ने सोमवार को मतदाता रैली निकाल कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया.

स्ववित्तपोषी महाविद्यालय शिक्षकों को कुलपति ने दिया आश्वासन

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के स्ववित्तपोषी शिक्षकों के द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.योगेन्द्र नाथ सिंह को फूलमाला, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.

विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 15 तक 

उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है. वेबसाइट www.upcsttalent.com पर आवेदन किया जा सकता है.

बलिया में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी गाजीपुर में हत्थे चढ़ा

बरेसर पुलिस और क्राइम ब्रांच संग मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे गए. उनके कब्जे से दो तमंचे तथा दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई.