दिल्ली की तर्ज पर यूपी में नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा

हाल में दिल्‍ली एमसीडी चुनावों में मिले प्रचंड जीत के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश में भी नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में हुई.

15714 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, 1583 रहे अनुपस्थित 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2017 जनपद के 18 केन्द्रों पर व्यवस्थित ढंग से एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई. इस परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 8653 परीक्षार्थी सम्मिलित होने वाले थे. जिनमें से प्रथम पाली में 7859 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए तथा 794 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 7855 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 798 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

लक्ष्मीपुर में निकली स्कूल चलो रैली

मुरलीछपरा ब्लाक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर एवं पूमावि लक्ष्मीपुर की संयुक्त स्कूल चलो रैली निकाली गयी. जिसे ग्राम प्रधान चुनमुन राम ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया.

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर में प्रायोगिक परीक्षा 4 को

रामध्यान महाविद्यालय, जोगापुर, बुढ़ऊं, गड़वार, बलिया में स्नातक कला संकाय गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खंड के समस्त परीक्षार्थियों (संस्थागत एवं पूर्व) की प्रायोगिक परीक्षा 4 मई 2017 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में संपन्न कराई जाएगी.

बजरंग महाविद्यालय में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 7 को

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में बीए प्रथम वर्ष एवम बीए तृतीय वर्ष की भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 7 मई को 9:00 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में होगी. यह जानकारी भूगोल के विभागाध्यक्ष उदय पासवान ने दिया है

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में जूहा स्कूल सिकन्दरपुर के 11 छात्र सफल

जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के 11 छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में जिले में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

तैयारी पूर्ण: बीएड प्रवेश परीक्षा 18 केन्द्रों पर दो पाली में

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2017-19 के लिये बलिया जनपद में कराने हेतु जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया को नोडल केन्द्र बनाया गया है .

बालेश्वर प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश पत्र वितरण 12 से

शास्त्री- परीक्षा 2017 का प्रवेश-पत्र वितरण 12 मई से क्षेत्र के बालेश्वर प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय गौरी बलिया से होगा. उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने दी.

गृह विज्ञान की परीक्षा अब 13 को, भूगोल की स्पेशल क्लास 4 को

गोपाल जी महाविद्यालय रेवती की प्रचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के गृह विज्ञान की 3 मई को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दी गयी है. अब यह परीक्षा 13 मई को प्रातः8 बजे निर्धारित की गयी है.

पुड़ी सब्जी मिठाई व फल के साथ मिड-डे मील की शुरुआत पर चहके बच्चे

बैरिया के ग्राम पंचायत कोटवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर में सोमवार को प्रधान जनक दुलारी देवी द्वारा बच्चों को पूड़ी, सब्जी, मिठाई व फल खिलाकर मई माह के मिड-डे मील का शुभारंभ किया गया.

दुख ही मनुष्य की मूल सम्पत्ति है – इंद्रेश जी

गौ की पूंछ से स्पर्श कराकर पितरों का तर्पण करने से वह प्रेतादि सहित सभी योनियों से मुक्त हो जाते हैं. गौरक्षा करने वाला अगर कभी झूठ भी बोल देता है, तो भगवान भी उसे मान लेते हैं.

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली में प्रायोगिक परीक्षाएं 2 को

मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय तिलौली के बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं के गृह विज्ञान व शिक्षा शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षाएं क्रमशः 2 मई व 5 मई को होंगी.

रोजगार मेला में 67 को मिला रोजगार

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से गुरूवार को बहादुरपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन हुआ. इसमें कुल 67 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला.

आपदा से निपटने की पूर्व तैयारी रखें सम्बन्धित विभाग

जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा से पहले उससे निपटने की तैयारियां रखें तो निश्चित ही कुछ राहत दिलाई जा सकती है.

आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की हार्डकॉपी उपलब्ध करावें

छात्रवृत्ति योजना में आनलाइन किए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संस्था से प्रमाणित कराकर तीन दिन के अन्दर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करें, ताकि छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके.

कलहंस प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक प्रशिक्षण

निकटवर्ती रानीगंज बाजार में संचालित कलहंस प्राथमिक विद्यालय व कलहंस विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में श्री गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के बीएड विभाग के सेकंड सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का शैक्षिक प्रशिक्षण कार्य चल रहा है. जो शनिवार तक चलेगा.

यूनिक मांटेसरी ने मेधावियों का किया सम्मान

यूनिक मोंटेसरी जूहा बांसडीह में बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया. साथ ही हर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत भी किया गया.

बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते 3 मई को होने वाली स्नातक परीक्षाएं 13 मई को

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के कुलपति के आदेशानुसार 3 मई, 2017 को सम्पन्न होने वाली प्रथम एवं द्वितीय पाली की सभी परीक्षाएं अब 13 मई , 2013 को निश्चित पाली में सम्पन्न होंगी

बैरिया में स्कूल चलो अभियान की रैली व गोष्ठी

स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के बड़े कक्ष में स्कूल चलो अभियान रैली के अवसर पर बुधवार को आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए बैरिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि गुरूजन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में रुचि जगा दें.