Category: Uncategorised
बैरिया(बलिया)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्री-आचार्य परीक्षा 15 मई से शुरू हो रहा है. उक्त आशय की जानकारी देते हुये द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया के प्राचार्य डा अरविन्द कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र का वितरण 13 मई को महाविद्यालय के कार्यालय से होगा.
बलिया। जिले के सेवायोजन कार्यालय पर लगे भव्य रोजगार मेले में आईटीआई पास 152 बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला. बड़ी कंपनियों में शुमार लार्सन एंड टर्बो ‘एल एंड टी’ कंपनी ने साक्षात्कार के माध्यम से इनका चयन किया. कंपनी के अधिकारी आत्मा सिंह ने मेले में आए कुल 391 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और इनमें 152 का चयन किया.
बांसडीह(बलिया)। बासडीह के व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड मामले मे सलेमपुर लोकसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतुल ओझा ने एसडीएम बासडीह राधेश्याम पाठक को मुख्यमन्त्री के नाम पत्रक देकर हत्या की उच्चस्तरीय जाँच की माँग के अलावा उनके परिवार को 20 लाख की आर्थिक सहायता व उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी एवं सुरक्षा की माँग की है
त्वचा में निखार
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो त्वचा में निखार बनाए रखते हैं जिससे त्वचा के दाग धब्बे साफ हो जाते हैं ।
वजन कम करें
मोटापे से परेशान है तो यदि सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का सेवन करें तो पेट में जमा चर्बी कम होना शुरू हो जाती है और कुछ ही महीनों में मोटापे से निजात मिलता है ।
