भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से संबंधित मांग पत्र शुक्रवार को उप जिला अधिकारी को सौंपा. कार्यकर्ताओं ने चेताया की अगर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 13 अगस्त को रसड़ा कोतवाली गेट के सामने भाजपा कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठेंगे.
क्षेत्र के लीलकर गांव के किसान अभय नारायण राय के पुत्र शिवकांत राय ने एसएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता, गांव एवं इलाके का मान बढ़ाया है.
रसड़ा तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा गांव के मौजा चकरा ऊसर में सड़क के किनारे लगे पानी में एक मंदबुद्धि वृद्ध का शव बृहस्पतिवार की सुबह पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई
तहसील क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार को अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा से की गई. इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में कैंप लगाकर 90 विद्यार्थियों का संगठन का सदस्य बनाया गया.
छोटे-छोटे शहरों में बड़ी से बड़ी खबरें भी अमूमन गुम हो जाती हैं. यही वजह कि बड़ी घोषणाएं भी दिल्ली से ही होती हैं. बलिया में एक छात्रा की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी जाती है. छोटी खबर छपती है और हत्यारे की गिरफ्तारी खबर बड़ी हो जाती है
दो दिन से रागिनी की हत्या के बारे में लिखने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं लिख पा रहा हूं. क्या लिखूं कि बहुत गलत हुआ! अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए! इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं! …
अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा, बलिया के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार पाठक एवं प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. शिवेश प्रसाद राय के ने बताया है कि महाविद्यालय में बीए भाग एक की प्रवेश योग्यता सूची महाविद्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी गयी है.
अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृत भारती के तत्वावधान में आयोजित संस्कृत सप्ताह के चतुर्थ दिन ‘संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को यूनिफार्म वितरित करने के साथ ही कक्षा कक्षों में स्थापित स्थायी बेंच का लोकार्पण किया.
शिक्षा व्यवस्था का सच देख जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) कृपाशंकर पांडेय का माथा ठनक गया, क्योंकि एक विद्यालय पर तैनात आठ शिक्षकों में सिर्फ एक शिक्षक मौजूद मिले.
रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांव में सोमवार की रात में अचानक फैली अफवाह ने सैकड़ों भाइयों की कलाइयों से उस राखी को उतरवा दिया, जिसे बहनों ने बड़े प्यार से उन्हें बांधा था.
सपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद भाई के पिता निजामुद्दीन (90 वर्ष) का सोमवार की अपरान्ह अखोप स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था.