Category: देश दुनिया
जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ के तहत होने वाले कामों की समीक्षा जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने की. उन्होंने शौचालयों के निर्माण व एमआईएस में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर डीपीआरओ राकेश यादव को सचेत किया. ब्लाक स्तर पर इस मिशन के कामों की मानिटरिंग करने तथा उसकी कार्यवृत्ति देने का निर्देश दिया.
सुहवल गांव में आगामी दो दिसंम्बर से आयोजित विराट धनुष यज्ञ मेले से पूर्व आज से सात दिवसीय 11 कुण्डीय श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ पूरे वैदिक मन्त्रोचार के साथ व्यास स्वामी मदन गोपाल दास जी महराज ने किया. उसके उपरान्त मण्डप पूजा, बेदी पूजन, 151 कुवांरी कन्याओं का पूजन किया गया उसके पश्चात कलश यात्रा संत श्री मानदास बाबा के प्रांगण से पीताम्बर धारण किए हुए हाथ में कलश लिए कन्याओं ने निकाला.
साहित्यकार डॉ.विवेकी राय ऐसे के प्रशंसकों में बुद्धिजीवी, राजनीतिक, समाजसेवी, व्यावसायी भी शामिल हैं. रविवार को अग्रवाल पैलेस में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में इसका एहसास हुआ. इस श्रद्धांजलि सभा में जनपद के साहित्यकार, शिक्षक, वकील, चिकित्सक, पत्रकार सहित राजनीतिक, समाजसेवी तक सभी तबके के लोग पहुंचे.
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय को सियासी दिग्गजों ने शनिवार को श्रद्धांजलि दी. नगर के बड़ीबाग स्थित डॉ. विवेकी राय के घर पर पहुंचकर बलिया सांसद भरत सिंह, जहूराबाद विधायक शादाब फातिमा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद राय ने डॉ. राय के कृतियों व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया.
रानीगंज बाजार से पूरब सुदिष्टपुरी मे सन्त सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में लगने वाले धनुष यज्ञ मेला के प्रथम चरण में लगने वाला अश्व मेला शनिवार को अपने पूरे शबाब पर रहा. मेले मे खरीद बिक्री का माहौल अच्छा होने से अश्व पालक व व्यापारी दोनों प्रसन्न नजर आये. मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ा घोड़ी, कृषि उपयोग और वर्किंग प्रजाति के खच्चर व गधे भी काफी तादाद में जुटे हैं.
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय योजना के 90 हजार 702 कार्ड तथा 8503 कवर तथा पात्र गृहस्थी योजना के 71 हजार 06 राशन कार्ड तथा 179507 कार्ड कवर तहसील कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया है, जो जल्द ही वितरित हो जाएगा. अन्त्योदय कार्ड निःशुल्क है, जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का शुल्क 10 रुपये निर्धारित है.
