पुण्य तिथि पर नागेंद्र नाथ पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि

नगवा गांव में शनिवार को शहीद मंगल पान्डेय इन्टर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं नगवा के पूर्व प्रधान नागेंद्र पाठक की ग्यारहवीं पुण्य तिथि मनाई गई. उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नागेंद्र नाथ पाठक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया.

पंचतत्व में विलिन हुए फौजी अफसर नंदा प्रसाद

सेना के अफसर का पार्थिव शरीर शनिवार को सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव घोड़हरा लाया गया. मालूम हो कि आगरा के मिलिट्री छावनी में हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी. उनके शव के गांव आने की सूचना मिलते ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के घर पर पहुंचते ही परिजन एवं रिश्तेदारों का रोते रोते बुरा हाल है

विभूति एक्सप्रेस का अब गहमर में भी ठहराव

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ओर से गहमर को दिया गया तोहफा. शनिवार की सुबह हकीकत में दिखा. आज से विभूति एक्स्प्रेस का ठहराव शुरू हो गया. निर्धारित समय से एक घंटा 21 मिनट विलंब से चल रही यह ट्रेन सुबह आठ बज कर दो मिनट पर गाजीपुर जनपद के गहमर स्टेशन पर पहुंची.

कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण अब 4 को

गड़वार ब्लाक परिसर में 03 दिसम्बर को होने वाला सहायक उपकरण वितरण अब 04 दिसम्बर को होगा. जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि चिन्हांकन में चिन्हित विकलांग रविवार को ब्लाक परिसर में आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर लें. वितरण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर करेंगे.

बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल तैयार, दो दिन बाद वाहन भी चल सकेंगे

अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो दो दिन में मुहम्मदाबाद तहसील के बच्छलपुर रामपुर पीपा पुल वाहनों के आवागमन के लिए चालू हो जायेगा. मुहम्मदाबाद तहसील से जमानियां तहसील के विभिन्न गांवों सहित बिहार तक आवागमन के लिये बच्छलपुर रामपुर गंगा तट पर पीपा पूल का निर्माण करीब एक दशक पूर्व कराया गया था.

बक्सर का सिद्धाश्रम प्रभु श्रीराम का गुरुधाम है

सिद्धाश्रम बक्सर कोई आम नगर नहीं है. यह हमेशा से अध्यात्म जगत के लिए किसी धाम की तरह पवित्र नगरी रही है, जिस तरह भगवान राम के जन्म से अयोध्या का महत्व है. जनकपुर में सीता जी के जन्म के कारण वहां का महत्व है. उसी तरह सिद्धाश्रम प्रभु श्रीराम का गुरुधाम है.

वीर हामिद सेतु के स्लैब में दरार, होगी मरम्मत

वर्षों से वीर अब्दुल हामिद सेतु भी सीना ताने खड़ा है, मगर आपको बता दें की इस सेतु के पिलर नम्बर एक और दो के मध्य ज्वाइंटर नम्बर एक व स्लैब में दरार पड़ने की वजह से रविवार व सोमवार को दो दिनों के लिए सभी तरह के वाहनों के लिए आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा.

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में 4 को

अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा जनपद बलिया के प्रांगण में 4 दिसम्बर रविवार को छात्र शक्ति सेवा संस्थान द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने किया ‘बलिया-पौराणिक काल से 1947 तक’ का विमोचन

ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर बलिया-पौराणिक काल से 1947 तक, सह ददरी मेला विशेषांक का विमोचन जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल, नगर मजिस्ट्रेट आरजी सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, शायर परवेज रोशन, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, पुस्तक के संपादक मधुसूदन सिंह की उपस्थिति में किया.

प्रेस फोटोग्राफर कन्हैया जी का देहावसान

दैनिक समाचार पत्र के फोटोग्राफर कन्हैया जी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर साहित्यकारों और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है. एक शोक सभा का आयोजन वयोवृद्ध समाजसेवी सिकंदर खान की अध्यक्षता में किया गया.

धनुष यज्ञ मेला – खेतों में बसाया जा रहा एक आधुनिक अस्थायी नगर

संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. बाहर से मेले में अपनी अपनी दुकानें लेकर आने वाले व्यापारी अपने लिए दुकानों की जगह आरक्षित करा रहे हैं. दिन और रात मेहनत कर लगभग 20 बीघा जमीन को एक अत्याधुनिक शहर के रूप में बसाने की कवायद चल रही है.

हिरामन के आश्रितों को उमाशंकर सिंह ने सौंपा 25 हजार का चेक

संवरा गांव निवासी मृतक हिरामन कन्नौजिया के परिजनों को विधायक उमाशंकर सिंह ने बुधवार को पच्चीस हजार का चेक प्रदान किया. विधायक उमाशंकर सिंह ने मृतक के पिता जलेश्वर कन्नौजिया को पत्नी रंजना के नाम से पच्चीस हजार का चेक प्रदान करते हुए छोटे छोटे बच्चो को शिक्षा के लिए फ़ीस, किताब के साथ साथ कपड़ा तक देने की घोषणा की.

बलिया- पौराणिक काल से 1947 तक (सह ददरी विशेषांक) का विमोचन आज

बुधवार को बलिया- पौराणिक काल से 1947 तक (सह ददरी विशेषांक) नामक पुस्तक का विमोचन होने जा रहा है. इस पुस्तक के संपादक मधुसूदन सिंह है. बुधवार को ही इस मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होने जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बलिया गोविन्द राजू एनएस और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सपा संग्राम सिंह यादव है.

जब जादूगर ने दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर किया

नगर के पुराने छविगृह सरयू हाल में जादूगर एसके सागर का मैजिक शो उद्घाटन सोमवार को हुआ. इसकी शुरुआत विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह एवं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

श्रीनाथ मठ में श्री रामचरित मानस नवाह परायण पाठ

श्रीनाथ मठ पर रामचरित मानस सत्संग अनुष्ठान समिति ब्रम्हस्थान के तत्वधान में नौ दिन तक चलने वाले श्री राम चरित मानस नवाह परायण पाठ एवम संत सम्मलेन का प्रारम्भ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ की गयी.

पीएचसी कोटवा – कहां गए सवा चौदह लाख, जमीन खा गई या आकाश निगल गया

पीएचसी कोटवा के सवा चौदह लाख रुपये जमीन खा गई या आकाश निकल गया, यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है. अपने भुगतान की उम्मीद लगाए मरीज और आशाएं आज भी अस्पताल के गणेश परिक्रमा कर रही हैं. उन्हें यही जवाब दिया जाता है कि पैसा नहीं आया है. आएगा तो भुगतान कर दिया जाएगा.

ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर कृष्णानंद राय को भावभीनी श्रद्धांजलि

भांवरकोल ब्लाक के बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर मंगलवार को भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय एवं उनके छह साथियों की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर स्व. कृष्णा नन्द राय पूर्व विधायक की पत्नी अलका राय (पूर्व विधायक) मुहम्मदाबाद ने सर्व प्रथम शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अश्रु पुरित नयनों से उन्हें एवं उनके साथ सभी साथियों को श्रद्धा सुमन भेंट किया.

त्याग, तपस्या एवं सेवा भाव से निखरता है मानव जीवन : सुरेंद्र दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का रजत जयंती समारोह स्थानीय टाउन हॉल के बापू भवन के मैदान में भव्य रूप से मनाया गया. कार्यक्रम में संस्था के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम नेपाल की निर्देशिका ब्रम्हाकुमारी सुरेंद्र दीदी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

अंत्योदय कार्ड व अन्य कई मसले पर नाराज लोगों ने की नारेबाजी

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर में अंत्योदय कार्ड व अन्य धांधली के खिलाफ भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जुलूस के रूप में सोमवार को तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन व जमकर नारे बाजी किया.

अच्छे लोगों को सियासत में आना होगा – संतोष यादव

शहर की प्रतिष्ठित संस्था हजरत सैय्यद मसऊद गाजी वेलफेयर सोसायटी की ओर से सैय्यदवाड़ा स्थित शाहलग्न पैलेस में ‘‘हिन्दी साहित्य’’ में गाजीपुर का योगदान नामक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हजरत सैय्यद मसऊद गाजी रह0 अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार रामावतार की प्रसिद्ध लेखनी पर डॉ. रिचा राय ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं जमीन से जोड़ती है, आम आदमी की पीड़ा को वह बखूबी व्यक्त कर लेते हैं, वह खूब लिखते हैं और दिलों में हलचल पैदा करते हैं.